फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man committed suicide in Jakhal of Haryana

हरियाणा में अधेड़ ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा मौत का कारण...परिवार में मातम

Tue, 22 Jan 2019 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाखल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाखल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
A Man committed suicide in Jakhal of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

जाखल में पंजाब निवासी एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। सुसाइड करने वाले व्यक्ति की जेब में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें आत्महत्या का कारण बीमारी से तंग होना बताया गया है। जाखल जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान जिला पटियाला निवासी 50 वर्षीय कुलवंत के रूप में हुई है। कुलवंत का शव सोमवार सुबह जाखल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 के पास कटा हुआ मिला। मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस ने शव की जांच की और उसकी तलाशी ली तो जेब में रखा एक एक डायरी नुमा कॉपी के पेज पर पंजाबी में लिखा हुआ मिला कि मेरी मौत का मैं खुद जिम्मेदार हूं, मैं लंबे समय से बीमारी का शिकार हूं इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। 
विज्ञापन


पंजाबी में लिखे इस सुसाइड नोट के आधार पर रेलवे पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक करीब 50 वर्षीय कुलवंत पुत्र प्रीतम निवासी गांव धनेठा जिला पटियाला का निवासी है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान होते ही उसके परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जाखल पहुंचे और बयान दर्ज करवाए। जीआरपी चौकी प्रभारी जगदीश शर्मा ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर हर एक पहलू की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed