फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Committed Suicide After Attack on Girl's Throat With Blade In Panipat

तुमने अच्छा नहीं किया कह अकाउंटेंट ने युवती का गला रेता, फिर कर ली आत्महत्या

Thu, 04 Jul 2019 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
A Man Committed Suicide After Attack on Girl's Throat With Blade In Panipat
सांकेतिक तस्वीर

पानीपत के ग्रीन पार्क के बाहर बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए अकाउंटेंट राहुल ने स्कूटर सवार युवती की गर्दन पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। हमला करने से पहले राहुल ने युवती से कहा था कि तुमने अच्छा नहीं किया।

विज्ञापन


युवती अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि युवती ने युवक से शादी करने से मना कर दिया था और उसे थप्पड़ भी मारा था। राहुल की शिकायत महिला थाने में भी की थी। इसी वजह से वह नाराज था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े सात बजे जगजीवन राम कालोनी निवासी अकाउंटेंट राहुल (22) सेक्टर-12 स्थित ग्रीन पार्क पहुंचा। इसी दौरान एक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूटर से वहां आई। राहुल युवती के स्कूटर के सामने खड़ा होकर बोला कि तुमने अच्छा नहीं किया। युवती कुछ समझ पाती तब तक उसने सर्जिकल ब्लेड से उसके गले पर वार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की दो सहेलियों ने पुलिस को बताया कि हमला करने के बाद राहुल भागा तो उसके पीछे लोग भी दौड़े। कुछ दूर जाने के बाद राहुल ने भागते हुए अपनी गर्दन उसी सर्जिकल ब्लेड से काट ली और गिर गया। सहेलियां युवती को एक राहगीर की मदद से निजी अस्पताल ले गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। 

राहुल को भी कुछ लोग सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान युवती के परिजन भी आ गए। युवती ने सेक्टर 11-12 पुलिस को दिए बयान में बताया कि युवक उसे परेशान करता था, उससे शादी करना चाहता था। मना करने पर उसने पहले किसी धारदार हथियार से उसके गले पर हमला किया। 

इसके बाद खुद की गर्दन काट ली। उधर, राहुल के परिजनों ने युवती पक्ष पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने राहुल का शव परिजनों का सौंप दिया है।

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि युवती के बयान पर राहुल के खिलाफ धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक के परिजनों की शिकायत पर धारा 174 के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed