फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Burnt alive Along With His Wife In Faridkot

दुखद हादसाः फरीदकोट में देर रात घर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग दंपती

Wed, 31 Jul 2019 07:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Jul 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
A Man Burnt alive Along With His Wife In Faridkot
मृतक दंपती की फाइल फोटो और आग के बाद कमरे का मंजर - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय टीचर कॉलोनी में मंगलवार आधी रात के बाद एक घर में आग लगने से मालिक और उसकी पत्नी जिंदा जल गईं। घर में सरकारी स्कूल के सेवामुक्त मुख्य अध्यापक सुरजीत सिंह (82) और उनकी पत्नी बलदेव कौर (80) लंबे समय से रहते थे।

विज्ञापन


आग के कारण वह दोनों इतनी बुरी तरह से झुलस गए कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस की सूचना के बाद फॉरेंसिक लैब मोहाली की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सैंपल जुटाए। पुलिस ने बताया कि उनके पास बुधवार सुबह करीब चार बजे सूचना पहुंची थी कि टीचर कॉलोनी के एक घर में भयानक आग लग गई है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एक्शन में आई पुलिस फायर बिग्रेड की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का वह कमरा पूरी तरह से जल गया और सुरजीत सिंह और उसकी पत्नी बलदेव कौर भी लगभग राख हो चुके थीं। उक्त दंपति के दो बेटे, उनसे अलग शहर में ही रहते है। घटना की जानकारी मिलते ही वह भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने कहा कि पुलिस को फिलहाल यह मामला हादसा ही नजर आ रहा है। चूंकि मृतक दंपति के सभी बच्चे वेल सैटल है और उनका आपसी या किसी से कोई विवाद भी नहीं है। हर बिंदु से जांच की मंशा से पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद ली है। वहीं दंपति के बेटे राजिंदर सिंह ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed