{"_id":"5b634b1b4f1c1b05468b587b","slug":"a-man-arrested-with-gold-worth-31-47-lakh-at-chandigarh-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः एयरपोर्ट पर 31.47 लाख के सोने के साथ नागपुर का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः एयरपोर्ट पर 31.47 लाख के सोने के साथ नागपुर का युवक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारजाह से अवैध रूप से 1.49 किलोग्राम सोना लेकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक की पहचान नागपुर निवासी प्रकाश हीरा चंद चुटानी के रूप में हुई है। कस्टम विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक को दबोचा।
सूत्रों के मुताबिक गुरूवार दोपहर 1.20 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट शारजाह से चलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। कस्टम विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक 1.49 किलोग्राम सोना लेकर आ रहा है। युवक एयरपोर्ट से बाहर आ रहा था तो कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर युवक को शक के आधार पर रोका। कस्टम विभाग की ओर से चेकिंग से पहले पूछा गया कि आपके पास कोई सोने की वस्तु है।
इस पर उसने इंकार कर दिया लेकिन जब एक्सरे मशीन से वह गुजरा तो पता चला कि उसने अपने कमर पर एक थैली बांध रखी है, जिसमें सोने के नौ बिस्कुट हैं। जांच में कस्टम विभाग ने सोने के सभी बिस्कुट बरामद कर लिए। बरामद सोने की कीमत 31.47 लाख रुपये आंकी गई है। जब कस्टम ने युवक से पूछा कि बरामद सोने के संबंध में उसके पास कोई वैध कागजात है तो युवक इसमें असफल रहा।
विज्ञापन
कागज नहीं दिखाने पर सोना जब्त कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि उससे नागपुर में किसी व्यक्ति ने यह सोना मंगवाया था। आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।