{"_id":"6006b1668ebc3e340b1763af","slug":"a-man-arrested-for-entering-chandigarh-air-force-station-illegally","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेन के साथ सेल्फी लेने की चाह में फांदी एयरफोर्स स्टेशन की दीवार, पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्लेन के साथ सेल्फी लेने की चाह में फांदी एयरफोर्स स्टेशन की दीवार, पकड़ा गया
Tue, 19 Jan 2021 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 19 Jan 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन में घुसने वाला आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जीरकपुर के पभात क्षेत्र के साथ लगते चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांद कर एक संदिग्ध अंदर घुस गया। एयरफोर्स पुलिस ने उसे पकड़ कर जीरकपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ जीरकपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी चंडीगढ़ की मिल्क कलोनी धनास का रहने वाला बताया जा रहा है और वह हवाई जहाज के साथ सेल्फी लेने के लिए एयरफोर्स स्टेशन चंडीगढ़ की दीवार फांदकर अंदर घुसा था। हालांकि एयरफोर्स और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, वहीं जीरकपुर पुलिस भी आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास राणा उर्फ काकू (22) 18 जनवरी देर रात करीब 2:30 बजे एयरफोर्स की दीवार फांदकर भीतर घुस गया। वहां गश्त कर रहे एयरफोर्स कर्मियों ने कुछ हरकत महसूस की। थोड़ी देर बाद एयरफोर्स कर्मियों ने स्टेशन के भीतर घुसे विकास को काबू कर लिया और आला अफसरों को इसकी जानकारी दी। एयरफोर्स पुलिस को भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, युवक ट्रक पर कंडक्टर का काम करता है। वह गोदाम क्षेत्र में माल लेकर आया था। वह हवाई जहाज के साथ सेल्फी लेने के लिए ही एयरफोर्स स्टेशन में घुसा था। दोपहर बाद संदिग्ध से पूछताछ के बाद एयरफोर्स पुलिस ने उसे जीरकपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ एयरफोर्स के उच्च अधिकारियों की शिकायत पर धारा 447, 448, 459, 450, 451, 452, 453, 454, 455, 456, 457, 458, 459, 460, 461 आईपीसी व धारा 3, 7 ऑफ इंडियन ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।