{"_id":"5aa785654f1c1ba2238b4e14","slug":"a-lecturer-shot-dead-by-a-student-in-sonipat-government-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः सोनीपत में छात्र ने कॉलेज में घुसकर लेक्चरर को मारी 3 गोलियां, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः सोनीपत में छात्र ने कॉलेज में घुसकर लेक्चरर को मारी 3 गोलियां, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Tue, 13 Mar 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में लेक्चरर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत में छात्र ने कॉलेज में घुसकर लेक्चचर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी स्टूडेंट फरार हो गया। वहीं, इस तरह सरेआम टीचर की हत्या से कॉलेज में दहशत फैल गई। इलाके के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। खरखौदा कस्बे के गांव पिपली स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में यह हत्याकांड किया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Haryana: A student shot at a lecturer in a college in Sonipat district's Kharkhoda; Student yet to be identified, police investigation on.
— ANI (@ANI) March 13, 2018विज्ञापन
कॉलेज में भगदड़ का फायदा उठाकर आरोपी फरार
कॉलेज में लेक्चरर की हत्या
खरखौदा के एसएचओ वजीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सोनीपत सेक्टर 23 निवासी राजेश मलिक के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह हर रोज की तरह वह कॉलेज आए और स्टाफ रूम में बैठै थे कि एक युवक आया और उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में उन्हें तीन गोलियां लगीं।
मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर कॉलेज में भगदड़ मच गई और इसका फायदा उठाकर आरोपी छात्र फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया, रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि उन्हें कितनी गोलियां लगीं। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि सरेआम शिक्षक की हत्या का ऐसा ही एक मामला पहले भी हो चुका है। 20 जनवरी 2018 को हरियाणा के यमुनानगर में 12वीं के एक छात्र ने स्कूल प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शहर की थापर कॉलोनी में स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल परिसर के अंदर वारदात अंजाम दी गई थी। आरोपी ने कार्यालय में बैठी प्रिंसिपल रितु छाबड़ा (47) पर तीन गोलियां दागी थी, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।