{"_id":"6457dad389a5076b560317e5","slug":"a-father-give-poisonous-cold-drink-to-his-children-for-drink-in-mohali-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पिता ने पहले बच्चों को पिलाई जहरीली कोल्ड ड्रिंक, फिर खुद भी पी गया, वजह हैरान कर देगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali News: पिता ने पहले बच्चों को पिलाई जहरीली कोल्ड ड्रिंक, फिर खुद भी पी गया, वजह हैरान कर देगी
Sun, 07 May 2023 10:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 May 2023 10:39 PM IST
सार
आरोपी पिता ने खुद भी जहरीली कोल्ड ड्रिंक पी रखी थी। उसे मोहाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। देर रात जब उसे बेटी की मौत की खबर मिली और पता लगा कि पुलिस में शिकायत हो चुकी है तो यह सुनकर वह अंधेरे का फायदा उठा वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मोहाली जिले एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक पिता ने अपनी ही औलाद को मौत के घाट उतारने का फैसला कर डाला। यह सब उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक में किया। दोनों बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिलाया गया है लेकिन वह अपनी पत्नी को जहर पिलाने में नाकाम रहा। जब वह पत्नी को नहीं पिला सका तो उसने खुद ही जहरीली कोल्ड ड्रिंक पी ली। मगर उसको कुछ नहीं हुआ जबकि जहरीली कोल्ड ड्रिंक पीने से 12 साल की बेटी की मौत हो गई और 14 साल का बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल है। आरोपी पिता फरार चल रहा है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसके पति के किसी महिला के साथ संबंध हैं और वह उस पर भी शक करता था। रोजाना वह उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। शनिवार को जब दोनों बच्चे स्कूल से लौटे तो उसने दोनों बच्चों को जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद वह मुझे भी पिलाने की कोशिश की। जब वह असफल रहा तो खुद पी ली।
विज्ञापन
बच्चों की हालत बिगड़ने पर उसने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को मोरिंडा अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से फिर रोपड़ ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मोहाली के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर बेटी की गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच रेफर कर दिया। यहां पर रात के समय उसकी मौत हो गई जबकि बेटा मोहाली के सरकारी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
बेटी की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल से भागा
आरोपी पिता ने खुद भी जहरीली कोल्ड ड्रिंक पी रखी थी। उसे मोहाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। देर रात जब उसे बेटी की मौत की खबर मिली और पता लगा कि पुलिस में शिकायत हो चुकी है तो यह सुनकर वह अंधेरे का फायदा उठा वहां से भाग निकला। आरोपी के परिजनों ने बताया कि दो साल पहले इनके बड़े बेटे की सांप के काटने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी आरोपी पिता बाज नहीं आया। अब फिर से अपने ही परिवार का दुश्मन बन गया है।