फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   A father commit suicide due to cancelation of daughter marriage

बेटी का रिश्ता टूटा, तो सह न पाया पिता, उठाया खौफनाक कदम

Thu, 22 Sep 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Thu, 22 Sep 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
A father commit suicide due to cancelation of daughter marriage
सुसाइड - फोटो : demo pic
बेटी का रिश्ता टूटा तो एक पिता से यह सहा नही गया। उसने ऐसा कदम उठाया कि सभी हैरान रह गए। दहेज की मांग बढ़ने पर रिश्ता टूटने के कारण एक लाचार पिता ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने लड़की के मंगेतर व उसके माता पिता के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि किसान गुरजंट सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव कलाला ने अपनी लड़की की मंगनी डेढ़ महीना पहले जिला संगरूर के गांव संगाली के रहने वाले चमकौर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के साथ की थी। उस समय दोनों परिवारों में शादी के मौके पर चार लाख रुपये की नकदी व विवाह समागम साधारण रखने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन

दहेज की मांग बढ़ने पर मजबूरी में उठाया कदम

A father commit suicide due to cancelation of daughter marriage
बीते दिनों लड़की के ससुराल परिवार ने अचानक बिचौले द्वार शादी के मौके पर तय हुए चार लाख रुपये के बजाय आठ लाख की मांग कर दी और शादी भी महंगे मैरिज पैलेस में करने की मांग रख दी। लड़की के पिता गुरजंट सिंह ने लड़के वालों को कहा कि वह इतना खर्च नहीं कर सकते तो लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया। 

अपनी लड़की का रिश्ता टूटने का गम में डूबे किसान गुरजंट सिंह ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक गुरजंट सिंह के बेटे परमजीत सिंह के बयानों पर लड़की के मंगेतर चमकौर सिंह, उसके पिता गुरमीत सिंह, माता शिंदर कौर व भाई हरप्रीत सिंह के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए यत्न शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed