फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A dead body of women found in sack in Patiala of punjab

पटियालाः बोरी में भरा मिला युवती का शव, नहीं हो सकी पहचान...इलाके में सनसनी

Thu, 13 Dec 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Updated Thu, 13 Dec 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
A dead body of women found in sack in Patiala of punjab
सांकेतिक तस्वीर

बोरी में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव खेतों में बोरी में मिला। मामला पंजाब के पटियाला के गांव घलौड़ी का है। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या की गई है। खबर लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआई मशहूर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव घलौड़ी के नजदीक बाईपास के पास खतानों में एक बोरी पड़ी है जिसमें एक महिला का शव है। सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खोली तो उसमें से एक 22-23 साल की युवती का शव मिला। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या की गई है और बाद में शव को खुर्द बुर्द करने के लिए बोरी में डालकर खतानों में फेंक दिया गया। 
विज्ञापन


युवती के चेहरे पर चोट का गहरा निशान है और उसका किसी चुन्नी या फिर रस्सी की मदद से गला भी घोंटा गया है। युवती के शव से किसी प्रकार की कोई ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस की ओर से युवती की पहचान करने के लिए कोशिशें की जा रही हैं ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed