{"_id":"63061fe91ac7512e6e5cbe84","slug":"a-dead-body-of-woman-found-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: बोरे में महिला का शव मिलने से हड़कंप, हत्या के बाद तालाब में फेंका, बदबू आने पर खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: बोरे में महिला का शव मिलने से हड़कंप, हत्या के बाद तालाब में फेंका, बदबू आने पर खुलासा
Wed, 24 Aug 2022 06:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Aug 2022 06:32 PM IST
सार
इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि जब जांच की गई तो शव की हालत काफी खराब थी। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए महिला की पहचान जरूरी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में हत्यारों ने महिला की हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर छप्पड़ (तालाब) में फेंक दिया। घटना का पता उस समय चला जब कोहाड़ा माछीवाड़ा रोड पर मंगलवार की शाम को सब्जी विक्रेता सब्जी बेचने गया तो बोरे से काफी बदबू आ रही थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। थाना जमालपुर के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कोहाड़ा के माछीवाड़ा रोड स्थित गली नंबर पांच निवासी हरदीप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में हरदीप सिंह ने बताया कि वह छोटा हाथी टेंपो पर गांव-गांव घूमकर सब्जी बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
मंगलवार को वह माछीवाड़ा रोड पर अपना टेंपो रोककर श्मशान घाट से सटी दीवार के पास लघुशंका करने को रुका तो उसी समय उसने देखा कि गांव कोहाड़ा के छप्पड़ में नीले व पीले रंग के एक प्लास्टिक के बोरे से बदबू आ रही। जाकर देखा तो उसमें एक अज्ञात महिला का शव था। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि जब जांच की गई तो शव की हालत काफी खराब थी। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस के पास की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए महिला की पहचान जरूरी है। पहचान करने के बाद जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।