फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A dead body of girl found from drain in Firozpur of Punjab

शव मिलने से सनसनी: फिरोजपुर में ड्रेन में मिली युवती की लाश, हाथ में पहन रखी लाल व सफेद चूड़ियां

Mon, 10 May 2021 08:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 May 2021 08:58 PM IST
सार

युवती ने हाथ में लाल और सफेद रंग की चूड़ियां पहन रखी थी। पुलिस ने पहचान के लिए फाजिल्का सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में शव को रखवा दिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
A dead body of girl found from drain in Firozpur of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में जंडवाला-जानीसर के बीच गुजरने वाली चंदभान ड्रेन से संदिग्ध हालत में एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 19 साल के करीब बताई जा रही है। शव पूरी तरह गल चुका है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की मौत एक सप्ताह पहले हुई है। 

विज्ञापन


युवती ने हाथ में लाल और सफेद रंग की चूड़ियां पहन रखी थी। पुलिस ने पहचान के लिए फाजिल्का सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में शव को रखवा दिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति का पुलिस चौकी लधू वाला में फोन आया था कि गांव चक जानीसर से गुजर रही चंदभान ड्रेन (सेमनाला) के पुल के नीचे एक युवती का शव पड़ा है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर थाना वैरोका के प्रभारी अमरिंदर सिंह भंडारी पुलिस पार्टी संग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्रेन से युवती का शव निकलवाया और मुर्दाघर में रखवा दिया है। लखबीर ने कहा कि उनके इलाके के किसी भी पुलिस चौंकी व थाना में युवती के गुम होने की शिकायत दर्ज नहीं है। राजस्थान को जाने वाली दो बड़ी नहरों से उक्त ड्रेन में पानी छोड़ा जाता है। शायद वहां से शव बहकर आ गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed