फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Case Of Honor Killing In Patiala Of Punjab

प्रेम विवाह के बाद दिलाया तलाक, प्रेमी के सामने पिता और भाई ने की युवती की हत्या

Wed, 17 Jul 2019 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
A Case Of Honor Killing In Patiala Of Punjab
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रेम विवाह को लेकर उत्तर प्रदेश में मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि एक बेहद खौफनाक मामला पंजाब में सामने आया है। वारदात रोंगटे खड़े कर देने वाली है। पटियाला के समाना में प्रेम विवाह करने पर 21 साल की एक युवती की उसके पिता और भाई ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बाद में मामले को छिपाने के लिए रात के समय ही शव को श्मशान घाट ले जाकर तेल डालकर जला दिया। जानकारी मिलते ही सदर थाना समाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता व भाई के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


सदर थाना समाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह संधू ने बताया कि गांव घिऊरा के रहने वाले गुरजंट सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके गांव की रहने वाली 21 साल की ज्योति से प्रेम संबंध थे। दोनों ने लड़की के परिवार की सहमति के बगैर 19 मई 2019 को खरड़ के गुरुद्वारा साहिब में लव मैरिज की थी। 20 दिन तक वह दोनों बलटाना में बतौर पति-पत्नी रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी संबंधी सूचना मिलने पर गांव के कुछ लोगों ने उन्हें गांव बुलाकर पंचायती तौर पर दोनों का तलाक करा दिया। इसके बाद ज्योति अपने पिता मनजीत सिंह के घर रहने लगी। वह वापस काम पर बलटाना लौट गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक 14 जुलाई को ज्योति गांव में उसके माता-पिता के घर पहुंची और बताया कि उसे अपने पिता मनजीत सिंह व भाई जिंदर सिंह से जान का खतरा है। 

इसकी सूचना तुरंत उसे देकर आने के लिए कहा। सूचना मिलने पर जब गुरजंट सिंह गांव पहुंचा और रात 10 बजे ज्योति को लेने उसके घर पहुंचा। बाहर ही उसे ज्योति के चीखने की आवाजें सुनाई दीं। जब उसने झांक कर अंदर देखा तो सन्न रह गया। 

ज्योति के भाई व पिता ने मिलकर गला घोंटकर उसको मार दिया और शव को चादर में बांधकर मोटरसाइकिल पर गांव के श्मशान घाट में ले जाकर लकड़ियों पर तेल डालकर जला दिया। गुरजंट सिंह के मुताबिक यह सब देखकर वह सहम गया और छिपते हुए अपने घर चला गया। अगले दिन इन सबके बारे में पुलिस को सूचना दी। 

चिता से अस्थियां और राख को डीएनए के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया 
डीएसपी समाना जसवंत सिंह मांगट की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने श्मशान घाट पहुंचकर जली चिता से अस्थियां समेत राख को अपने कब्जे में ले लिया। उसे डीएनए टेस्ट के लिए लैब भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस ने गुरजंट सिंह के बयान पर लड़की के पिता व भाई के खिलाफ हत्या व लाश को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed