{"_id":"621b914fd98598564350ae05","slug":"a-boy-commits-suicide-by-swallowing-poison-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर: शादी से किया इनकार तो लड़के ने लड़की के घर के सामने खाया जहर, अस्पताल में मौत, जानें-पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर: शादी से किया इनकार तो लड़के ने लड़की के घर के सामने खाया जहर, अस्पताल में मौत, जानें-पूरा मामला
Sun, 27 Feb 2022 08:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Feb 2022 08:30 PM IST
सार
अब्दुल खान ने लड़की को धमकी दी कि अगर वह उससे शादी नहीं रचाएगी तो वह खुदकुशी कर लेगा लेकिन लड़की ने उसकी परवाह नहीं की। शनिवार को अब्दुल खान ने लड़की के घर के सामने सल्फास निगल लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक के माध्यम से फाजिल्का के एक इलाके की एक लड़की को नवांशहर के गांव मल्लपुर के एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो गया। लड़के ने खुद को राय सिख बिरादरी से संबंधित बताया था। जब दोनों आपस में मिले तो पता चला कि लड़का मुस्लिम है। इस पर लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर लड़के ने उसके घर के सामने जहर निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसआई पप्पू सिंह ने बताया कि फेसबुक के जरिये एक लड़की को नवांशहर के मल्लपुर के मुस्लिम लड़के अब्दुल खान से प्यार हो गया। अब्दुल खान ने लड़की से पूछा कि वह किस जाति से संबंध रखती है तो उसने कहा कि वह राय सिख बिरादरी से संबंध रखती है, जिस पर लड़के ने भी झूठ बोल दिया कि वह भी राय सिख बिरादरी से है। जब उनकी दोस्ती प्यार में बदली तो अब्दुल खान ने लड़की से कहा कि वह भागकर शादी कर लेते हैं लेकिन इससे पहले लड़की को पता चला कि वह जिससे प्यार करती है वह मुस्लिम है तो उसने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
लड़की ने अब्दुल से कहा कि वह इस समाज को पसंद नहीं करती है और दूसरी बात उसने उससे झूठ बोला था कि वह राय सिख बिरादरी से है। जिस पर अब्दुल खान ने उसे धमकी दी कि अगर वह उससे शादी नहीं रचाएगी तो वह खुदकुशी कर लेगा लेकिन लड़की ने उसकी परवाह नहीं की। शनिवार को अब्दुल खान ने लड़की के घर के सामने सल्फास निगल ली। हालत बिगड़ने पर उसे फाजिल्का के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चला और देर रात उसकी मौत हो गई। अरनीवाला पुलिस ने मृतक के भाई करीम मोहम्मद, मां प्रवीन बेगम व बहन वीना के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन