फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   98 year old woman brutally murdered in Chandigarh

चंडीगढ़ में बड़ी वारदात: घर में 98 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, कमरे में खून से लथपथ नौकरानी ने देखा

Sat, 07 Aug 2021 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Aug 2021 01:12 AM IST
सार

चंडीगढ़ में 98 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वृद्धा का चाकू से गला रेता गया। नौकरानी जब पार्क से टहल कर लौटी तो उसने कमरे में वृद्धा को खून से लथपथ देखा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
98 year old woman brutally murdered in Chandigarh
मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-8/बी के मकान नंबर 728 में 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला उक्त मकान में नौकर नौकरानी के साथ रहती थी। शुक्रवार रात नौकरानी पार्क से टहल कर घर लौटी तो महिला अपने कमरे में खून से लथपथ मिली और कमरे का सामान बिखरा हुआ था। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान जोगिंदर कौर के रूप में हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आईपीसी 302 (हत्या) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, जोगिंदर कौर सेक्टर-8/बी के मकान नंबर 728 में अकेली रहती थीं। उनकी भावना नामक नौकरानी देखभाल करती थी। इसी मकान में भावना का पति भी रहता था। जबकि मकान के पिछले हिस्से में जोगिंदर की बहु रहती है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम नौकरानी पार्क में टहलने चली गई। करीब साढ़े आठ बजे वापस लौटी तो जोगिंदर ग्राउंड फ्लोर अपने कमरे में खून से लथपथ मिली। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जोगिंदर कौर को फौरन सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके का मुआयना कर फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटा घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की आशंका 
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। कमरे का सामान भी बिखरा पड़ा था। ऐसे में पुलिस लूट के पहलु से भी जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस देर रात तक नौकरानी व उसके पति समेत अन्य रिश्तेदारों के बयान दर्ज करने में जुटी थी। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। 

बच्चे ऑस्ट्रेलिया और यूके में

पुलिस के मुताबिक, महिला की दो शादियां हो रखी थी। इनके पांच बेटे-बेटियां हैं। इनमें से एक बेटा यूके और बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। जबकि अन्य अलग-अलग जगहों पर बसे हैं। पुलिस ने शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा कर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। बेटे और बेटी के आने के बाद ही जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

पुलिस की इन इन पहलुओं पर जांच

  • घर में लूटपाट की जानकारी जुटा रही है पुलिस
  • महिला की किसी से पुरानी रंजिश तो नहीं
  • घर में आपसी विवाद का कारण तो नहीं
  • क्या रोजाना महिला इसी समय घर पर अकेली रहती है
  • पड़ोसियों से महिला के बारे में संपर्क जुटाना
  • प्रॉपर्टी या पैसों के लेनदेन की डिटेल खंगालना
  • जोगिंदर पर पहले भी किसी तरीके से हमला होना 
  • घरेलू विवाद 

जल्द होगी गिरफ्तारी 
सूत्रों के अनुसार पुलिस को मामले में अहम सुराग मिल चुका है। देर रात तक पुलिस शक के आधार पर करीबियों समेत अन्य से पूछताछ करती रही। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। 

महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। नौकरानी समेत अन्य का बयान दर्ज किया जा रहा है। मामले की छानबीन जारी है।  केतन बंसल, एसपी सिटी चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed