फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   95 lakh cash money recovery from car at mohali

मोहालीः 21 करोड़ का सोना मिलने के बाद पकड़े गए 95 लाख

Thu, 19 Jan 2017 05:21 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 19 Jan 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
95 lakh cash money recovery from car at mohali
मोहाली में पकड़े गए 95 लाख
दो दिन पहले 21 करोड़ का सोना पकड़े जाने के बाद आज मोहाली में दो स्पेशल नाकों के दौरान कारों से 95 लाख रुपये पकड़े गए। जानकारी मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैसे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ के दौरान कार में मौजूद लोग कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। वहीं, पता चला कि इलाहाबाद बैंक वाले पैसा हरियाणा के टोहाना लेकर जा रहे थे और फेडरल बैंक का पैसा रोपड़ जा रहा था।
विज्ञापन

स्पेशन नाके के दौरान पकड़े गए, दो बैंकों के थे

95 lakh cash money recovery from car at mohali
मोहाली में पकड़े गए 95 लाख
मिली जानकारी के अनुसार, फेज-3 ए में लगे नाके के दौरान पुलिस ने कार से इलाहबाद बैंक के 60 लाख रुपये पकड़े। वहीं, फेज-1 में भी नाके पर कार से 15 लाख बरामद हुए। यह पैसे फैडरल बैंक के थे। इससे पहले पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर लगे नाके से 160 किलोग्राम सोना बरामद किया था, जो कि दिल्ली से हिमाचल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed