फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 year old girl murdered after rape

8 साल की बच्ची से दरिंदगी, चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 05 Mar 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Thu, 05 Mar 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
8 year old girl murdered after rape

8 साल की बच्ची को किडनेप करने उसके साथ दुराचार करने के बाद उसकी हत्या करने वाले का पता चल गया है। पड़ोसी तेजिंदर पाल सिंह शर्मा (34) ने बच्ची की हत्या की थी। पुलिस ने बंसा वाली चुंगी के पास से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


आरोपी से पुलिस ने बच्ची की चेनी व लॉकेट भी बरामद कर लिया था। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अपने आफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से कई अन्य अहम सबूत भी हाथ लगे।
विज्ञापन


आरोपी का चालान इतना मजबूत बनाएगी कि उसे कड़ी सजा मिले। इसी बीच बच्ची जैसे ही बच्ची के परिवार को पता चला तो उन्होंने जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्च अभियान चलाकर काबू किया आरोपी

8 year old girl murdered after rape

एसएसपी ने बताया कि बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी योजना के साथ काम किया। पुलिस ने एसएचओ स्तर के अधिकारी की अगुवाई में सात टीमें गठित की थी। पहले चरण में प्रत्येक टीम को तीस-तीस घरों में सर्च करने और पूछताछ के लिए भेजा गया था। घरों की स्क्रीनिंग में उक्त व्यक्ति गायब था।

इसके बाद पुलिस ने उसकी पड़ताल शुरू की। साथ ही इसे काबू करने के लिए बड़े इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। इसी बीच उसे बंसा वाली चुंगी के पास से काबू कर लिया गया।

सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है आरोपी
मामले का आरोपी तेजिंदरपाल सिंह शर्मा खरड़ का रहने वाला है और 12वीं तक पढ़ा हुआ है। वहीं, उसकी अभी शादी नहीं हुई है। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।
 
चुनाव लड़ रहा था आरोपी का रिश्तेदार
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका रिश्तेदार नगर काउंसिल का चुनाव लड़ रहा था। इस दौरान वह चुनाव में व्यस्त था। इसी बीच उसकी लड़की पर नजर पड़ी थी।

बच्ची को देखकर बिगड़ गई थी नियत

8 year old girl murdered after rape

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 23 फरवरी को लड़की को खेलता देख उसकी नियत खराब हो गई थी। इसके बाद वह बच्ची को अपने साथ कमरे पर ले गया। वहां पर उसने लड़की से दुराचार की कोशिश की।

इसी बीच वह डर गया कि लड़की इस बारे में बता देगी। उसने उसका मुंह दबा दिया। इससे लड़की का दम घुटने से मौत हो गई थी। हालांकि एसएसपी ने कहा कि केस में रेप की धारा जोड़ दी गई है। जबकि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि हो सकेगी।

लाइट गई तब लड़की के शव को झाड़ियों में फेंका
आरोपी ने बताया कि उसने 23 फरवरी को लड़की को किडनैप करने के कुछ घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी थी। इसी बीच जब रात को लाइट गई तो इसका फायदा उठाकर वह लड़की का शव झाड़ियों में फेंक आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
परिवार वालों के साथ तलाश करता रहा बच्ची
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बच्ची की हत्या करने के बाद वह परिवार वालों के साथ ही रहा। बच्ची की तलाश में भी उसने पूरा सहयोग दिया। हालांकि उसने खुद पर किसी को भी संदेह नहीं होने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed