फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   8 packets full of drugs caught by police from truck of nylon at fatehabad of haryana

कच्चे धागे से भरे ट्रक की तलाशी ली गई तो ऐसी चीज मिली देखकर पुलिस चौंक गई

Sat, 25 Feb 2017 06:27 PM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sat, 25 Feb 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
8 packets full of drugs caught by police from truck of nylon at fatehabad of haryana
फतेहाबाद में ट्रक से मिले चूरा पोस्त से भरे कट्टे
कच्चे धागे से भरे ट्रक को नाके पर रोककर चैकिंग की गई तो कुछ बोरियों को देखकर शक हुआ। बोरियां खोली गई तो जो मिला, देखकर पुलिस वालों के होश उड़ गए। घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है।
विज्ञापन


सीआईए पुलिस को बोरियों में चूरा पोस्त भरा मिला। सीआईए पुलिस ने लाखों रूपए की चूरापोस्त से भरे ट्रक सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक महाराष्ट्र के नांढेड़ से लुधियाना की ओर ले जाया जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही भूना के पास नाका लगाकर खड़े सीआईए स्टाफ के हत्थे चढ़ गया है।
विज्ञापन


ट्रक में लदे चूरापोस्त की कीमत लगभग 12 लाख रूपए बताई गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान संतोख निवासी दीवाना ढाणी जाखल और हरबंस निवासी शक्करपुरा के रूप में हुई है। संतोख पर पंजाब में भी अफीम की तस्करी का मामला चल रहा है। फतेहाबाद के पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने इस कामयाबी के लिए सीआईए फतेहाबाद की टीम को शाबासी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस तरह दबोचा गया ड्रग्स से भरा ट्रक

8 packets full of drugs caught by police from truck of nylon at fatehabad of haryana
drugs
मिली जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी अनूप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र से चला एक ट्रक फतेहबाद के रास्ते लुधियाना जाने वाला है और इस ट्रक में नशीले पदार्थ हो सकते हैं।

सूचना मिलते ही सीआईए प्रभारी एसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम को भूना के खैरी रोड़ भेज दिया जहां पर नाइट डोमीनेशन के तहत जांच के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें ऊपर तो कच्चा धागा की बोरियां थी लेकिन इसके नीचे 25-25 किलो चूरापोस्त की 8 बोरियां छिपाई गई थी। इनकी कीमत लगभग 12 लाख रूपए से अधिक की बताई गई है।

पुलिस टीम में एसआई महेंद्र कुमार, एचसी प्रदीप, अजीत, राजेश, रेशम और राजेंद्र शामिल थे। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेशकर के रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से चूरापोस्त के स्त्रोत के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। इसके अलावा ये भी जानने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर ये माल लुधिायाना में किसके पास जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed