महिला को किडनैप कर 7 दिन लगातार गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से महिला को 4 आरोपियों ने नशीली दवा सुंघा कर किडनैप कर लिया और 7 दिनों तक करते रहे गैंगरेप। किसी तरह महिला उनके चंगुल से छुटकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई।
घटना पंजाब के जलालाबाद (फिरोजपुर) की है। थाना सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चार व्यक्तियों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दो सितंबर को वो अपने मायके में थी।
उसके घर का दरवाजा खटखटाया तो वो दरवाजा खोलने के लिए बाहर गई। दरवाजे पर चार लोग खड़े थे और उसे कोई नशीली दवा सुंघा दी। इससे वो बेहोश हो गई। उसे कहीं ले गए और सात दिन तक उसके साथ दुराचार करते रहे। किसी तरह उनके चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची।
उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि दो व्यक्तियों की उसे पहचान है बाकी के दो व्यक्तियों की नहीं। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर संदीप सिंह पुत्र करनैल सिंह व प्रवीन सिंह पुत्र बलबीर सिंह वासी मोहर सिंह वाला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाता रहा
वहीं फिरोजपुर के मक्खू में शादी का झांसा देकर युवक एक लड़की से तीन दिन तक दुराचार करता रहा। किसी तरह युवती उसके चंगुल से बचकर घर पहुंची। उधर, पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक फरार है।
पीड़िता ने बताया कि युवक अंग्रेज सिंह पुत्र प्यारा सिंह वासी मारे कल्यान फिरोजपुर के साथ ब्यास स्थित एक डेरे में मुलाकात हुई थी। उसे शादी करने की बात करके उसे घर से भगाकर ले गया। तीन दिन तक उसके साथ जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाता रहा।
लेकिन शादी नहीं की। किसी तरह उसके चंगुल से बच कर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। उसके बाद पीड़िता के बयान पर अंग्रेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।