फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   60 years old man rape 8 year baby girl child

60 साल का बुजुर्ग, 8 साल की बच्ची से रेप

Fri, 23 Jan 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारूहेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, धारूहेड़ा Updated Fri, 23 Jan 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
60 years old man rape 8 year baby girl child

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर जोर दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बेटियों की इज्जत तार-तार हो रही है। ताजा मामला सामने आया रेवाड़ी जिले में।

विज्ञापन


कस्बे की एक कॉलोनी में रह रहे बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार को पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद रेप किया। इस सनसनी घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर शुक्रवार सायं उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि उड़ीसा का रहने वाला बुजुर्ग रघुनाथ लंका कस्बे की एक कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रह रहा है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची का बृहस्पतिवार को अपहरण कर लिया था। रात में बच्ची के साथ उसने रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के गायब होने पर परिजनों के होश फाख्ता हो गए। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद ही बच्ची आरोपी रघुनाथ लंका के घर से रोते हुए बाहर निकली। इसी बीच आरोपी मौका पाकर कमरे से फरार हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना थाना में दी। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को पास की ही एक कॉलोनी से पकड़ लिया।
-----------
दुष्कर्म के आरोपी को शुक्रवार सायं कस्बे की कॉलोनी से ही दबोच लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
-कर्मबीर सिंह, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed