फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   60 year old Woman died After set on fire by Neighbors

पंजाब: जमीन विवाद में जलाई गई फौजी की मां ने दम तोड़ा, भारत-चीन सीमा पर तैनात है बेटा

Sun, 17 Jan 2021 06:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Jan 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
60 year old Woman died After set on fire by Neighbors
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब में पठानकोट जिले के दुरंगखड्ड गांव में जमीन विवाद में मिट्टी का तेल डालकर जलाई गई फौजी की मां दर्शना देवी (60) ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिलिट्री अस्पताल में भर्ती दर्शना देवी 85 फीसदी झुलसी थीं। महिला का सैनिक बेटा राजेश कुमार इन दिनों भारत-चीन बॉर्डर पर तैनात है। 

विज्ञापन


महिला ने मौत से पहले पुलिस को जो बयान दर्ज करवाए थे, उसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में महिला ने पड़ोसी भगवान दास, उसके बेटे सनी और मुनीश को जिम्मेदार बताया था। वायरल वीडियो में महिला पुलिस को बता रही है कि वह 14 जनवरी की सुबह गाय का दूध दुह रही थी। इस दौरान पिछले दरवाजे से आए भगवान दास और उसके बेटों ने पकड़ लिया। तीनों ने उस पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगाकर भाग निकले। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और गाड़ी का इंतजाम कर उसे सिविल अस्पताल ले गए। वहां से उसे मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्शना देवी के बयान पर भगवान दास, उसके बेटे सनी और मुनीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अब मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। महिला के पति किशोरी लाल ने बताया कि उनका भगवान दास के साथ जमीन विवाद चल रहा है। इसी के चलते 10 जनवरी को भी उक्त लोगों ने पत्नी दर्शना देवी से मारपीट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत थाना शाहपुरकंडी में दी गई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह 14 जनवरी वह घर से बाहर थे। जब वह घर लौटे तो घटना हो चुकी थी। पत्नी को सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था। वहां से उसे मिलिट्री अस्पताल रेफर करवाया गया। वहां दर्शना देवी ने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। 

दर्शना देवी के बयान पर पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। केस में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाई हैं। टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापा मार रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - रविंदर कुमार रूबी, डीएसपी धारकलां।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed