{"_id":"64c9def1c2eef5577d0a4395","slug":"60-year-old-man-shot-dead-in-muktsar-of-punjab-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar News: मुक्तसर के गांव खोखर में गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या, सड़क किनारे पड़ी मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Muktsar News: मुक्तसर के गांव खोखर में गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या, सड़क किनारे पड़ी मिली लाश
Wed, 02 Aug 2023 10:19 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:19 AM IST
सार
डीएसपी अवतार सिंह के अनुसार जिस तरह बुजुर्ग की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली उससे तो ऐसा ही लग रहा हमलावरों ने पहले बुजुर्ग को कार से बाहर निकाला होगा। इसके बाद गोली मार हत्या की। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पास स्थित सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुक्तसर के गांव खोखर में मंगलवार की देर रात को एक बुजुर्ग की गोलियां मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताते हैं कि अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग की कार रोक उसे बाहर निकालने के बाद गोली मारी है। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग सर्वदमन सिंह (60) निवासी गांव खोखर अपनी कार पर सवार होकर मुक्तसर से गांव खोखर की ओर जा रहे थे। वह गांव वडिंग से खोखर रोड पर पहुंचा ही थे कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर गोलियों के छह निशान मिले हैं। हमलावर कौन थे और हत्या का कारण क्या है? ये अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
डीएसपी अवतार सिंह के अनुसार जिस तरह बुजुर्ग की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली उससे तो ऐसा ही लग रहा हमलावरों ने पहले बुजुर्ग को कार से बाहर निकाला होगा। इसके बाद गोली मार हत्या की। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पास स्थित सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन