{"_id":"5a068fdb4f1c1b79548bc6f6","slug":"5-year-old-girl-raped-in-bhiwani-haryana-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की भी कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की भी कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद रोड स्थित एक गांव में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची को मारने की भी कोशिश हुई है। महिला पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह शर्मसार करने वाली घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।
बच्ची की मौसी ने बताया कि बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र से लौटकर घर आई थी। घर से खेत जा रही थी तो रास्ते में युवक ने बच्ची को उठा लिया और खेत में दुष्कर्म किया। खेत से चाय लेने जा रहे परिवार के एक सदस्य ने रास्ते में उक्त युवक को बच्ची को मारते हुए देखा। इसके बाद युवक भाग गया।
बच्ची की हालत देखी तो सारा माजरा समझ में आया। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। बच्ची की मौसी ने बताया कि गले पर निशान हैं। युवक ने बच्ची को जान से मारने की कोशिश की। बच्ची जन्म से अपनी ननिहाल रह रही है। महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर नन्हा नाम के युवक व अन्य के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस गलत काम में कितने लोग शामिल हैं। पुलिस जांच कर रही है।