फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 people killed in different road accidents and many injured in haryana

हरियाणाः अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की गई जान, कई लोग हुए घायल

Thu, 08 Nov 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Nov 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
5 people killed in different road accidents and many injured in haryana
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

दिवाली की अगली सुबह हरियाणा के लिए हादसों की सुबह रही है। अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की मौत की खबर है तो वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बणीपुर चौक के नजदीक ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं अंबाला के नारायणगढ़ में टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक एक युवक की जान चली गई।

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर फॉर्च्यूनर गाड़ी का टायर फट गया। जिस वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। चरखी दादरी में हुए एक अन्य हादसे में ट्रैक्टर चालक के घायल होने की खबर है। हादसा झोझू खुर्द के समीप हुआ। ओवरटेक के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर में रूदड़ोल निवासी दो लोग सवार थे। वहीं सोनीपत में भी अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की  जान चली गई। ये हादसे राई फरमाणा और गन्नौर में हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed