फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 gang member of gangster sukha arrested

हत्या का बदला लेने से पहले धरा गया खूंखार भाना

Fri, 20 Mar 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 20 Mar 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
5 gang member of gangster sukha arrested

पटियाला पुलिस ने गैंगस्टर सुक्खा काहलवां गैंग के खूंखार बदमाश दलजीत सिंह भाना समेत 5 बदमाशों को भारी मात्रा में हथियारों समेत गिरफ्तार किया। ये सभी अपने सरगना सुक्खा काहलवां के कत्ल का बदला लेने के बाद विदेश भागने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस को जाली नंबर वाली दो कारें, जाली पासपोर्ट, लाइसेंस और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं।

विज्ञापन


डीआईजी पटियाला रेंज बलकार सिंह सिद्धू ने वीरवार दोपहर को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पटियाला पुलिस ने रेड करके पंजाबी यूनिवर्सिटी के पास एक बाग में काहलवां के दाहिना हाथ माने जाने वाले गैंगेस्टर दलजीत सिंह भाना निवासी जालंधर और गैंग के दूसरे सदस्यों रजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला निवासी जंडुसिंघा जिला जालंधर, रणबीर सिंह संधू निवासी गोबिंद नगर बस्ती गुजा, सतीश गिल उर्फ विक्की गिल निवासी बंदा बहादुर नगर जालंधर, राम गोपाल निवासी गांव लेसड़ीवाला जिला जालंधर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इनके पास से पुलिस को दो जाली नंबर वाली गाड़ियां, एक 315 बोर की राइफल. चार लोडेड पिस्तौल, एक माउजर और 53 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों से जाली पासपोर्ट, लाइसेंस व अन्य दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काहलवां कत्ल का बदला लेने की तैयारी थी
डीआईजी ने बताया कि गैंगेस्टर भाना समेत पकड़े पांच आरोपी अपने सरगना सुक्खा काहलवां के कत्ल का बदला अपने दुश्मन गैंग से लेने की तैयारी में थे। इनमें खास तौर से गैंगेस्टर प्रेमा लाहौरिया और हरजिंदर सिंह विक्की गौंडर शामिल हैं। वारदात के बाद सभी जाली पासपोर्टों के जरिये विदेश भाग जाते। दुश्मन गिरोह पर जानलेवा हमला करने से पहले आरोपियों ने एक बड़ी डकैती की वारदात को भी अंजाम देना था, ताकि पैसों का प्रबंध हो सके।

स्टूडेंट बन पटियाला की पीजी में रहे
सिद्धू ने बताया कि पिछले तीन महीने से पांचों बदमाश जाली नामों व पहचान पर पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक विभिन्न पीजी में स्टूडेंट के तौर पर रह रहे थे। गैंग के तीन साथी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी करके तलाश की जा रही है। पकड़े आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पटियाला में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

वारदात के बाद फर्जी पासपोर्ट से विदेश चले जाते थे
डीआईजी ने बताया कि गैंग के मेंबरों ने फर्जी नामों पर जाली पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस व रिहायशी सबूत बनवाए हुए थे। संगीन वारदात को अंजाम देने के बाद फर्जी पासपोर्टों पर विदेश भाग जाते थे या फिर जाली पहचान सबूतों के साथ बाहरी राज्यों में स्टूडेंट या सैलानी बनकर शिक्षण संस्थानों के नजदीक पीजी या सैरगाहों नजदीक होटलों में ठहरते थे।


विदेश जाता रहा है भाना
जांच में सामने आया है कि भाना यूएई, थाइलैंड, आदि देशों में जाता रहा है। इसका साथी सतीश गिल उर्फ विक्की भी थाइलैंड, मलेशिया और अरमीनिया में यात्रा करता रहा है, जो फरार होकर दो बार विदेश गया है। तीन महीने के करीब थाइलैंड व मलेशिया में और करीब एक साल अरमीनिया में रहा है। इस तरह भाने का साथी रणबीर सिंह जाली पहचान पर पहला बनखेत हिमाचल प्रदेश में सैलानी बनकर रहा है और फिर जाली पासपोर्ट पर थाइलैंड व मलेशिया घूमता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed