{"_id":"4701b58e633029af72c44c06a7c8c0a8","slug":"48-drug-smuggler-arrested-in-one-day-operation-in-kapurthala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो नशा बेचता दिखा, धर लिया...48 तस्कर एक दिन में नपे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जो नशा बेचता दिखा, धर लिया...48 तस्कर एक दिन में नपे
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Wed, 27 May 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कपूरथला में पुलिस ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर 30 घंटों में 48 ड्रग्स पैडलरों को दबोचा है। इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों से पुलिस ने 3.970 किलो नशीला पाडडर, 7.5 किलो डोडे चूरा पोस्त, 20 ग्राम हेरोइन व 6750 मिली अवैध शराब बरामद किया है।
विज्ञापन
जिले के 15 थानों में से 10 थानों सिटी कपूरथला, थाना सदर कपूरथला, थाना कोतवाली कपूरथला, थाना सुल्तानपुर लोधी, थाना फत्तूढींगा, थाना कबीरपुर, थाना सुभानपुर, थाना सिटी फगवाड़ा, थाना सतनामपुरा तथा थाना रावलपिंडी की पुलिस पार्टियों ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। सबसे ज्यादा 975 ग्राम नशीला पाउडर थाना सदर फगवाड़ा की पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
थाना सिटी कपूरथला ने पूजा पत्नी रमनदीप सिंह निवासी मोहल्ला अरफांवाला, केसरी बाग को 110 ग्राम व विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र गुरमेज सिंह निवासी बाबा नामदेव कालोनी को 105 ग्राम नशीला पाउडर को दबोचा।
विज्ञापन
थाना सदर कपूरथला ने कुलवंत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव बूटां को 40 ग्राम, जगतार लाल पुत्र रेशम लाल निवासी गांव बहुंई को 45 ग्राम, हरविंदर सिंह उर्फ वीरा पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव खुसरोपुर को 50 ग्राम, दर्शन सिंह उर्फ दरशू पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव सिधवां दोनां को 40 ग्राम, मुख्तयार सिंह उर्फ मंगा पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव सैदोवाल को 35 ग्राम, हरजिंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव तोती को 40 ग्राम नशीले पाउडर के साथ्ा काबू किया।
वहीं थाना कोतवाली ने सुखजिंदर सिंह उर्फ रत्तू पुत्र स्वर्ण सिंह को पांच किलो डोडे चूरा पोस्त, सुखविंदर सिंह उर्फ शिंदर पुत्र गुरमीत सिंह को 45 ग्राम, गुरमीत सिंह पुत्र वीर सिंह 110 ग्राम, सोनू पुत्र लुभाया राम को 50 ग्राम, लखबीर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र मुख्तयार सिंह, चरणजीत सिंह उर्फ चन्न पुत्र सतपाल सिंह को 100 ग्राम, बगीचा सिंह पुत्र गुलजार सिंह सभी निवासी गांव बूटां को 110 ग्राम नशीले पाउडर, थाना सुल्तानपुर लोधी ने पाला सिंह पुत्र जरनैल सिंह व अमरजीत कौर पत्नी पूर्ण सिंह निवासी गांव सेंचा को 100 ग्राम, गुरचरण सिंह उर्फ काला पुत्र बचन सिंह निवासी गांव लाटियांवाल को 45 ग्राम, कुलदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी कमालपुर मोठांवाल को 35 ग्राम, लखबीर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव लाटियांवाल को 35 ग्राम नशीला पाउडर के साथ पकड़ा।
उध्ार थाना फत्तूढीगा ने सुक्खा सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र सुरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र गुरदित्ता सिंह, सोनू सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरिंदर सिंह तथा जगतार सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह को 460 ग्राम नशीला पाउडर, थाना कबीरपुर ने बलविंदर सिंह उर्फ देबी पुत्र तेजा सिंह निवासी रूरल बस्ती मोहल्ला चंडीगढ़ कालोनी को 2.5 किलो डोडे चूरा पोस्त, किरपाल सिंह उर्फ भोला पुत्र गुरबचन सिंह, सुखजिंदर सिंह पुत्र चानण सिंह, सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा पुत्र मंगल सिंह तथा सरबजीत सिंह उर्फ छब्बू पुत्र जसपाल सिंह सभी निवासी गांव लाटियांवाल को 210 ग्राम नशीला पाउडर से साथ्ा गिरफ्तार किया गया।
थाना सुभानपुर ने राणा पुत्र जीता निवासी सरदूलगढ़ को 60 ग्राम, मनजीत कौर उर्फ भोली पत्नी कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र वेद सिंह, बलदेव सिंह उर्फ काबल पुत्र काला, गुरदेव सिंह उर्फ चूंडी पुत्र सुरजीता सिंह सभी निवासी हमीरा को 380 ग्राम नशीला पाउडर तथा जसपाल सिंह उर्फ जस्सू पुत्र विरसा सिंह को 6750 मिली अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।
थाना सिटी फगवाड़ा ने दो भाईयों गुरिंदर सिंह उर्फ बाऊ तथा रविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र जगदीप सिंह निवासी खेड़ा मस्जिद को 235 ग्राम नशीले पाउडर के अलावा रमेश कुमार उर्फ मेशी व खत्री राम पुत्र प्यारू राम तथा खत्री राम की पत्नी पाल कौर को 740 ग्राम नशीले पाउडर समेत काबू किया है। थाना सतनामपुरा ने सुखविंदर सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र मोहन सिंह निवासी पंच मंदिरी फगवाड़ा को 10 ग्राम हेरोइन व 120 ग्राम नशीले पाउडर, अजय कुमार उर्फ हैप्पी पुत्र गुरदर्शन लाल निवासी गांव कोटरानी को 105 ग्राम, किरण पुत्री चन्नण सिंह निवासी गांव सादोवाल गढ़शंकर को 120 ग्राम तथा चरणजीत कुमार पुत्र सलविंदर कुमार निवासी नई आबादी नौरंगशाहपुर फगवाड़ा को 100 ग्राम नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया है।
थाना रावलपिंडी ने दंपति कर्मजीत सिंह उर्फ कर्मा पुत्र संसार चंद तथा उसकी पत्नी परमजीत कौर निवासी गांव भुंगरनी थाना मेहटियाना होशियारपुर को 215 ग्राम, मलकीत सिंह उर्फ मल्ल पुत्र गुरदेव सिंह निवासी गांव साहनी को 10 ग्राम हेरोइन व 110 ग्राम नशीला पाउडर तथा जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र रविंदर सिंह निवासी गांव बघाना को 55 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया है।