{"_id":"63f8b3a554279078cf0fc993","slug":"45-year-old-woman-commits-suicide-in-ludhiana-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: बेटे को ट्यूशन भेजा... फिर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का नजारा देख उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: बेटे को ट्यूशन भेजा... फिर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे का नजारा देख उड़े होश
Sat, 25 Feb 2023 02:04 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 25 Feb 2023 02:04 AM IST
सार
जांच अधिकारी एएसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि लखविंदर कौर के पति विदेश में कमाने गया था। करीब एक साल पहले लखविंदर के पति की आस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद से ही वह परेशान रहने लगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आस्ट्रेलिया में एक साल पहले पति की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद से परेशान चल रही लखविंदर कौर (45) ने गुरुवार की रात को घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका 14 साल का बेटा रात को ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौटा। अंदर जब उसने मां को आवाज दी तो जवाब न मिलने पर वह कमरे में चला गया।
विज्ञापन
अंदर मां का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। महिला लुधियाना के मोहल्ला नेता जी नगर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि लखविंदर कौर के पति विदेश में कमाने गया था। करीब एक साल पहले लखविंदर के पति की आस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद से ही वह परेशान रहने लगी थी। बेटे के भविष्य के साथ-साथ वह घर के हालातों को लेकर भी परेशान रहती थी। गुरुवार की देर शाम को उसने अपने बेटे को ट्यूशन पढ़ने भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को जब बेटा घर आया तो मां को आवाज देने लगा। कोई जवाब नहीं मिलने पर वह कमरे में चला गया। अंदर मां का शव लटक रहा था। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया। एएसआई शिंगारा सिंह ने कहा कि अभी तक की जांच में तो यहीं सामने आया है कि वह परेशान थी। बाकी आगे की जांच की जा रही है।