फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   44 year old farmer commits suicide in Bathinda of Punjab

कर्ज ने ली अन्नदाता की जान: बठिंडा में जहर खाकर की खुदकुशी, किसान यूनियन ने कहा- मान सरकार पूरी करे आत्महत्या रोकने की गारंटी

Sun, 24 Apr 2022 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Apr 2022 07:10 PM IST
सार

महिला किसान यूनियन की अध्यक्ष बीबी राजविंदर कौर राजू ने मांग की है कि भगवंत मान सरकार राज्य में किसानों की आत्महत्या को रोकने वाली अपनी गारंटी को पूरा करे।

विज्ञापन
44 year old farmer commits suicide in Bathinda of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा के संगत मंडी के गांव डूमवाली निवासी एक किसान अमनदीप सिंह (44) ने कर्ज और घरेलू कलह से परेशान होकर जहर निगल आत्महत्या कर ली। थाना संगत की पुलिस ने मृतक किसान की मां के बयान पर आईपीसी धारा 174 के तहत पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पता चला है कि अमनदीप सिंह ने शनिवार देर रात को अपने घर में जहर निगल कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


इस संबंध में पथराला पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि मृतक अमनदीप की मां दलजीत कौर ने बयान दर्ज करवाएं हैं कि उसके पास सात एकड़ जमीन थी और अमनदीप के सिर पर सहकारी बैंक का करीब सात लाख रुपये का कर्ज था। पीड़िता ने बताया कि अमनदीप ने अपनी पत्नी को दिसंबर 2021 में तलाक दे दिया था। इस कारण उसकी पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ जमीन का हिस्सा ले लिया था। इससे उसका बेटा मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। अमनदीप ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि दलजीत कौर के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


मान सरकार पूरी करे किसानों की आत्महत्या रोकने की गारंटी
महिला किसान यूनियन की अध्यक्ष बीबी राजविंदर कौर राजू ने मांग की है कि भगवंत मान सरकार राज्य में किसानों की आत्महत्या को रोकने वाली अपनी गारंटी को पूरा करे। उन्होंने गर्मी के कारण गेहूं की कम पैदावार होने पर पंजाब सरकार और एफसीआई से किसानों को तुरंत 500 रुपये प्रति क्विंटल मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबी राजविंदर कौर राजू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि 29 अक्तूबर 2021 को लुधियाना में आयोजित किसानों से केजरीवाल का संवाद कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान ने किसानों को गारंटी दी थी कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आप सरकार बनने के बाद एक अप्रैल 2022 से कोई किसान आत्महत्या न करे। 


चुनाव के दौरान पार्टी के घोषणापत्र में किसानों को लिखित में बड़ी गारंटी दी गई हैं। अब आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित नेता किसानों की दुर्दशा को भूल चुके हैं। इससे पंजाब की जनता इस सरकार से भी निराश हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने अपने सर्वेक्षण में सहमति जताई कि गेहूं के दाने 10-20 फीसदी सिकुड़े हैं। यही वजह है कि प्रति एकड़ उपज में 6-10 क्विंटल की कमी आई है। इससे राज्य के किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed