{"_id":"5d015034bdec220708715efa","slug":"40-lakhs-robbed-to-a-man-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूस के चक्कर में व्यक्ति के लूट गए 40 लाख, महिला ने ऐसे की पूरी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जूस के चक्कर में व्यक्ति के लूट गए 40 लाख, महिला ने ऐसे की पूरी वारदात
Thu, 13 Jun 2019 12:50 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
डलहौजी रोड पर महिला ने व्यक्ति को नशीला जूस पिलाकर 40 लाख रुपये लूट लिए। महिला ने व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जमीन दिलवाने का झांसा दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
वहीं एसएचओ से लेकर डीएसपी तक मामले की जानकारी देने से बच रहे हैं। पठानकोट के गांव कंडरां निवासी सुदर्शन ने बताया कि उसकी एक कोठी रामनगर और दूसरी कोठी गांव बरोटा (हिमाचल) में हैं। महिला उत्तराखंड निवासी है और इस समय धर्मशाला में रह रही है।
विज्ञापन
उसके साथ धर्मशाला में चार कनाल जमीन को लेकर सौदे की बात चल रही थी। 40 लाख रुपये में बात पक्की भी हुई थी। मंगलवार को वह महिला अपने दो साथियों के साथ उसकी रामनगर स्थित कोठी में आई और जमीन संबंधी लेने देन की बात करने लगी। सौदा पक्का होने पर पीड़ित पैसे लेने अपने कंडरां स्थित मकान में गया और दोपहर को लौटा। उसने पैसे गाड़ी में रखे थे। महिला ने उसे पूछा कि पैसे लाए तो उसने हामी भर दी।
विज्ञापन
इसके बाद महिला ने उसे जूस दिया जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर न तो वह महिला दिखाई दी और न ही उसके दोनों साथी। गाड़ी में देखा तो उसके पैसे भी गायब थे। महिला को फोन मिलाया तो उसका नंबर बंद आ रहा है। सुदर्शन ने उसकी शिकायत थाना 2 की पुलिस को दी है। डीएसपी सिटी प्रेम कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।