30 लाख मांगने पर 4 पुलिस वाले अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच की टीम ने चंडीगढ़ में फिरौती मांगने, किडनैप करने और साजिश रचने के आरोप में चार पुलिस वालों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन पुलिस कर्मी पंजाब से हैं और एक चंडीगढ़ पुलिस का।
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में किडनैपिंग, क्रिमिनल कांस्परेसी का मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब इंटेलीजेंस विभाग के रघुवीर सिंह, अजयपाल सिंह, अबोहर पुलिस के हेड कांस्टेबल बलविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, इन पुलिस कर्मियों ने साजिशन ऐसे बुकी को फंसाया जो मैच फिक्सिंग को लेकर पहले ही बदनाम था। पंजाब के इन पुलिस वालों ने सोचा कि बुकी खुद गलत धंधा कर रहे हैं ऐसी स्थिति में उससे जो मांगा जाएगा वह दे देंगे। लेकिन, हुआ उल्टा। क्राइम ब्रांच की टीम ने उनकी इस साजिश को विफल करते हुए उनको हवालात में पहुंचा दिया।
रेड मारने के नाम पर हुआ सौदा
जानकारी के अनुसार, भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को हुए मैच के दौरान पंजाब पुलिस की टीम ने सेक्टर-51 स्थित सतपाल के मकान में रेड की। यह रेड किसी को फर्जी न लगे इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल अजय पाल सिंह को भी इसमें शामिल किया गया।
घर में कोई बवाल न हो, इसलिए बुकी को छोड़ने का सौदा घर में नहीं किया गया। पुलिसकर्मी सतपाल को चंडीगढ़ की सड़कों पर घुमाते रहे और इसी बीच सौदा भी होता रहा।
सौदा तय हुआ कि तीस लाख रुपये लेकर उसे छोड़ देंगे। बुकी ने 13 लाख रुपये उसी समय दे दिए गए। जबकि, शेष रुपये की किश्त लेने के लिए उनको मंगलवार को बुलाया गया था। जब यह चंडीगढ़ पहुंचे तो क्राइम ब्रांच की टीम ने उनको ट्रैप लगाकर दबोच लिया।
बुकी हैं रवि और सतपाल
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, रवि और सतपाल दोनों ही बुकी हैं। पहले दोनों दोस्त थे, अब रवि वर्मा और सतपाल अलग-अलग हो गए हैं। रवि वर्मा पंजाब पुलिस को लेकर सेक्टर-51 में पहुंचा था।
उसने साजिश रची कि इससे सतपाल दबाव में आ जाएगा और रुपये दे देगा। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार इस कमजोरी का फायदा आरोपी पंजाब पुलिस के जवानों ने उठाया।