{"_id":"898d989d58589c5e514bf918a564a397","slug":"4-police-staff-suspended-for-drug-supply-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाले ही कैदी को सप्लाई करते थे ड्रग्स, 4 सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवाले ही कैदी को सप्लाई करते थे ड्रग्स, 4 सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sun, 22 Jun 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने नशा तस्करी में माडर्न जेल के एक विचाराधीन कैदी का सहयोग करने के आरोप में दो हवलदारों समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है। हवलदार केवल सिंह, बलविंदर सिंह, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और गुरदयाल सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फरीदकोट की माडर्न जेल में बंद गांव रूड़ीवाला (तरनतारन) निवासी नशा तस्कर सुरजीत सिंह 18 जून को अमृतसर अदालत में पेशी पर गया था।
पेशी पर ले जाने के लिए जिला पुलिस के उक्त चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उसी दिन देर शाम वापस लौटे सुरजीत सिंह की तलाशी लेने पर उससे करीब 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कैदी ने यह हेरोइन अपने सिर के बालों में छिपा रखी थी।
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने आशंका जताई थी कि कैदी ने हेरोइन छिपाने के लिए पेशी पर ले जाने पुलिस कर्मियों की मदद ली है। जेल अधीक्षक की शिकायत पर एसएसपी सुखदेव सिंह काहलों ने प्राथमिक पड़ताल के बाद चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। डीएसपी हरिन्द्रपाल सिंह परमार को विभागीय जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन