{"_id":"610910ca626f8b725b34880b","slug":"37-year-old-punjabi-youth-shot-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला: अमेरिका के जार्जिया में पंजाबी युवक को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला: अमेरिका के जार्जिया में पंजाबी युवक को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Aug 2021 03:25 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:25 PM IST
सार
घटना अमेरिका के जार्जिया की है। अमेरिकी ने वारदात को अंजाम दिया। घायल करणजीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को धर दबोचा है।
विज्ञापन
करणजीत सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के बेगोवाल के मूल निवासी युवक की अमेरिका के जार्जिया में एक अमेरिकी नागरिक ने गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक पर गोली उस समय चलाई गई, जब वह अपने स्टोर पर काम कर रहा था। उधर, अमेरिकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह पूरा घटनाक्रम स्टोर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसकी मदद से पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल रही। अमेरिका के जार्जिया में स्टोर पर काम करने वाला 37 वर्षीय करणजीत सिंह पंजाब के कपूरथला जिले के बेगोवाल का रहने वाला है। उसके पिता बलविंदर सिंह पंजाब पुलिस से बतौर निरीक्षक सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करणजीत सिंह साल 2009 में अमेरिका गया था और चार साल बाद स्थायी होने के बाद पंजाब लौट आया और साल 2014 में उसका विवाह कर दिया गया। इस समय वह अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ अमेरिका में ही रह रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी समय के मुताबिक एक अगस्त को स्टोर खोलने के बाद करणजीत वहां काम कर रहा था। तभी अचानक वहां पर अमेरिकी नागरिक स्टोर में आया। उसके हाथ में पिस्टल थी, आरोपी ने आते ही करणजीत पर गोली चला दी। जिससे करणजीत गंभीर जख्मी हो गया।
विज्ञापन
जख्मी हालत में उसे नॉर्थ ईस्ट जार्जिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली करणजीत के पेट में लगने के बाद दाहिनी जांघ में चली गई। बलविंदर सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने पेट का ऑपरेशन कर दिया है और आगे का इलाज जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि गोली मारने वाले अमेरिकी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।