{"_id":"5ee7867d0dda84314b04b6b2","slug":"36-year-old-man-commits-suicide-who-upset-by-recession-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आर्थिक तंगी निगल रही जिंदगी, लुधियाना में मंदी से परेशान युवक फंदे पर झूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अब आर्थिक तंगी निगल रही जिंदगी, लुधियाना में मंदी से परेशान युवक फंदे पर झूला
Tue, 16 Jun 2020 02:05 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के कारण काम धंधे में आई मंदी से परेशान लुधियाना की धांधरा रोड की सरपंच कालोनी के रहने वाले रविंदर सिंह (36) ने रविवार की देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता सोमवार की सुबह उस समय चला जब भाई ने उसे फोन किया। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की चौकी बसंत एवेन्यू पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि रविंदर सिंह वाटर प्यूरीफायर का काम करता था। पत्नी और बेटी साथ रहती थीं। बाकी परिजन कुछ दूरी पर रहते हैं। रविंदर की पत्नी बेटी के साथ कुछ दिनों पहले मायके गई थीं। रविंदर घर में अकेला था। काम में मंदी के कारण वह काफी परेशान था। रविवार की रात उसने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बच्चों के सामने भीख मांगने आई महिला से दुष्कर्म, गोदाम मालिक ने की घिनौनी वारदात
विज्ञापन
सोमवार की सुबह भाई ने फोन किया तो उठा नहीं। फिर उसे बुलाने को भाई घर पर जा पहुंचा । मगर आगे रविंदर का शव लटक रहा था। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन में उसका कारोबार ठप होने की वजह से घर में आर्थिक तंगी हो गई। इससे वह परेशान था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के बयान के आधार पर अगली कार्रवाई की जा रही है।