फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   35 year old youth beaten to death in Ludhiana

लुधियाना में रायबरेली के युवक की हत्या: शराब के नशे में दोस्तों ने पीट पीट कर उतारा मौत के घाट, शव छोड़कर भागे

Sun, 20 Mar 2022 08:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 08:50 PM IST
सार

इंस्पेक्टर गुरप्रीत ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
35 year old youth beaten to death in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लुधियाना थाना सदर के अधीन गांव खेड़ी में शनिवार की देर रात तीन युवकों ने मिलकर अपने दोस्त को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस घटना का पता सुबह तब चला जब आसपास के लोग जागे। वारदात की सूचना मिलने के बाद थाना सदर और उसके अधीन चौकी ललतों कलां की पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद इंदल कुमार (35) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इंदल के परिवार वालों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में उसके दोस्त अनूप, श्रीकांत और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक इंदल कुमार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित गांव डिगरियां का रहने वाला था। यहां वह गांव खेड़ी स्थित ईंट के भट्ठे पर काम करता था और वहीं रहता था। शनिवार रात को उसने अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीने का कार्यक्रम बनाया। इसी दौरान देर रात को किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया और तीनों ने मिल कर इंदल की पीट पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी वहां से चुपचाप किसी को बिना बताए खिसक गए। जब सुबह आसपास के लोगों ने वहां शव पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान पता चला कि रात को चारों ने शराब पी थी और मारपीट की थी। इंस्पेक्टर गुरप्रीत ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंदल के परिवार वालों का पता लगाकर उन्हें सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed