फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   35 year old man dies after drowning in lake in Pathankot

पठानकोट: झील में डूबने से अमृतसर के युवक की मौत, कैंट रेलवे स्टेशन के पास भी शव मिलने से हड़कंप

Mon, 16 May 2022 05:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 May 2022 05:29 PM IST
सार

पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पानी की टंकी के पास अज्ञात युवक का शव मिला। जीआरपी कैंट ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

विज्ञापन
35 year old man dies after drowning in lake in Pathankot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर से दोस्तों संग घूमने आए युवक की रणजीत सागर डैम की झील में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमृतसर के सुल्तानविंड रोड निवासी 35 वर्षीय लखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। थाना धारकलां की पुलिस मामले की जांच में लगी है। जानकारी के मुताबिक लखविंदर अपने तीन साथियों के साथ घूमने आया था। सभी झील में नहाने उतरे। 

विज्ञापन


लखविंदर के अलावा सभी दोस्त बाहर आ गए। इसके बाद उसके तीनों साथियों ने उसे तलाशने की कोशिश की। असफल रहने के बाद लखविंदर के साथियों ने धारकलां पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से मृतक का शव पानी से बाहर निकाला। धारकलां थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव मिला
उधर, पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पानी की टंकी के पास अज्ञात युवक का शव मिला। जीआरपी कैंट ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। जीआरपी पठानकोट कैंट के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि सर्कुलेटिंग एरिया में पानी की टंकी के पास एक शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से इसके बारे में जानकारी हासिल की लेकिन किसी ने भी पहचान नहीं बताई। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया में प्रतीत होता है कि युवक नहाने के लिए टंकी के पास आया था। उसने कपड़े उतारे और इसी दौरान उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया। फिलहाल, जीआरपी ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की है।


अहमदाबाद-जम्मूतवी की चपेट में आकर पूर्व सूबेदार की मौत
सुजानपुर से झझेली रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के नीचे आने से सेना के पूर्व सूबेदार की मौत हो गई। हादसा जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन से हुआ। मृतक की पहचान 70 वर्षीय गांव छन्नी गुजरां निवासी प्रभात सिंह के तौर पर हुई है। जीआरपी के माधोपुर प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम प्रभात सिंह रेलवे लाइन पार कर रहे थे कि इसी दौरान अहमदाबाद से जम्मू जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रभात सिंह की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर शव को सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed