{"_id":"63ee36ca05405497370f023b","slug":"35-year-old-man-commits-suicide-in-moga-of-punjab-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: प्रेमी के साथ वैलेंटाइन डे मना लौटी पत्नी, बेवफाई से आहत पति ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: प्रेमी के साथ वैलेंटाइन डे मना लौटी पत्नी, बेवफाई से आहत पति ने उठाया खौफनाक कदम
Thu, 16 Feb 2023 07:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Feb 2023 07:31 PM IST
सार
पत्नी की बेवफाई से आहत पति जगतार सिंह ने खुद को आग लगा ली। वह बुरी तरह आग में झुलस गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना मोगा जिले के गांव खोटे की है। पत्नी अपने प्रेमी के साथ वैलेंटाइन डे मनाकर लौटी थी। पति इसी बात से आहत था। उसने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
थाना निहालसिंह वाला पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई है। गांव खोटे निवासी जगतार सिंह की पत्नी रमनदीप कौर और उसके प्रेमी बाज सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। प्रेमी बाज सिंह बरनाला जिले के गांव उगोके का रहने वाला है।
विज्ञापन
थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार जसवंत सिंह के मुताबिक हिम्मतपुरा निवासी मनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे जगतार सिंह (35) की शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव खोटे निवासी रमनदीप कौर से हुई थी।
विज्ञापन
रमनदीप कौर के उगोके गांव निवासी बाज सिंह के साथ अवैध संबंध थे। दोनों अक्सर मिलते रहते थे। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर भी वह अपने प्रेमी से मिलने चली गई। शाम को घर वापस लौटी तो पति ने पूछताछ शुरू कर दी। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया।
पत्नी की बेवफाई से आहत पति जगतार सिंह ने खुद को आग लगा ली। वह बुरी तरह आग में झुलस गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।