पठानकोट में हत्या: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से कत्ल, गांव में सैलून चलाता था मृतक
पंजाब के पठानकोट जिले में पुरानी रंजिश में 32 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार किया है। मृतक गांव डूंग में सैलून चलाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धारकलां के गांव डूंग में पुरानी रंजिश से चलते गांव के दो लोगों ने युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक दिनेश कटोच (32) गांव कोट मट्टी में सैलून चलाता था। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब जैसे ही दिनेश अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो दो युवकों ने उसके माथे पर दातर से वार कर दिया।
स्थानीय लोगों और परिवार ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचने से पहले ही दिनेश की मौत हो गई। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर गांव वासियों ने शाहपुरकंडी रोड पर धरना लगा दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नवदीप शर्मा और डीएसपी धार रविंदर रूबी ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह सड़क पर धरना लगाकर बैठे थे। पुलिस ने शंकरदीप और आकाशदीप पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जमानत पर बाहर आया था मृतक
मृतक के चचेरे भाई गुलशन कुमार ने बताया कि गत वर्ष मार्च में उक्त लोगों के साथ पड़ोसी का झगड़ा हुआ था। इसमें पुलिस शिकायत हुई और पड़ोसियों के साथ दिनेश का भी नाम लिखवा दिया। दिनेश एक साल जेल काटकर आठ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। उक्त लोगों ने उसी बात की रंजिश रखी थी।
सुबह जब दिनेश अपना सैलून खोलने गया तो दोनों आरोपियों ने उस पर दातर का वार कर दिया। दिनेश का दो साल का बेटा है। दिनेश के सगे भाई की कुछ समय पहले हादसे में मौत हो चुकी है। वह परिवार चलाने वाला इकलौता ही था। अब पत्नी, छोटा बेटा और बूढ़े मां-बापा ही बचे हैं। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को काबू किया गया है। कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - रविंदर रूबी, डीएसपी, धारकलां।