{"_id":"b48b3502414cbea1e74b89b5ce570989","slug":"30-lac-rs-fraud-in-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेसमैन से तीस लाख ठगने वाले को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजनेसमैन से तीस लाख ठगने वाले को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 10 Mar 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार एकड़ जमीन दिलाने के नाम पर बिजनेसमैन से तीस लाख रुपये ठगी करने वाले खरड़ के प्रापर्टी डीलर अरुण कपिल को पीयू से अािर्थक अपराध शाखा पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर को आर्थिक अपराध शाखा में तैनात एसआई राकेश ने पकड़ा है। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने दस फरवरी को प्रॉपर्टी डीलर अरुण कपिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
सेक्टर-16 निवासी बिजनेसमैन विपिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने जमीन खरीदने के लिए खरड़ के प्रॉपर्टी डीलर अरुण कपिल से संपर्क किया था।
विज्ञापन
उसने उन्हें खिजराबाद के पास चार एकड़ जमीन दिखाई थी। उन्हें जमीन प्रसंद आ गई और जमीन का सौदा दो करोड़ रुपये में हो गया। उन्होंने अरुण कपिल को तीस लाख रुपये बतौर बयाना दिए थे।
दो महीने बाद जब वह रजिस्ट्रारी करवाने के लिए अरुण से संपर्क किया तो जमीन के रेट बढ़ने की बात कहने लगा। अरुण कपिल ने उन्हें दो चेक वापस दिए, लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद प्रापर्टी डीलर कपिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।