फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 years child kidnapped for only three thousand rupees

3 साल के बच्चे का अपहरण, बोला- बस मेरे 3 हजार रुपए दे दो

Thu, 03 Aug 2017 01:07 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, कुराली
अमित शर्मा/अमर उजाला, कुराली Updated Thu, 03 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
3 years child kidnapped for only three thousand rupees
किडनैप
तीन हजार के लेनदेन के विवाद में एक मुलाजिम द्वारा ठेकेदार के तीन साल के बेटे को किडनैप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने ठेकेदार को धमकी दी है यदि उसके तीन हजार रुपये नहीं दिए गए तो उसके बेटे की हत्या कर देगा। हालांकि, अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी की लास्ट लोकेशन पुलिस ने बिहार और यूपी बार्डर पर ट्रेन की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह मंगलवार को सामने आया था। अगवा किए गए बच्चे के पिता विश्राम ने बताया कि वह पेशे से कांट्रेक्टर है। साथ ही कुराली के आसपास रंग रोगन के ठेके लेता है। छह माह पहले उसने शिव नाम के एक लड़कों को अपने पास काम पर रखा था जो कि पेंटर का काम करता था। आरोपी उसके घर में ही रहता था। इस दौरान उससे उसके अच्छे संबंध में हो गए थे। करीब डेढ़ माह पहले उसके पास ज्यादा काम नहीं था।
विज्ञापन


इस पर उसने एक जानकार से कहा कि वह शिवा को अपने पास काम पर रख ले। वह शिवा को एक हजार रुपये महीने देता था। शनिवार को शिवा उसके पास आया और तीन हजार रुपये मांगने लगा। उसने शिवा से कहा कि तुम्हें एक हजार रुपये महीने पर रखा गया है इस लिए उसके तीन हजार नहीं बनते हैं, लेकिन वह तीन रुपये लेने पर ही अड़ा था। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। फिर शिवा वहां से चला गया। कुछ समय बाद वह उसके घर आया और बच्चे के साथ खेलने लगा। उसकी पत्नी राजकुमारी से भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी की लास्ट लोकेशन बिहार के मुगलसराय आई

3 years child kidnapped for only three thousand rupees
kidnap
​राजकुमारी ने विश्राम को बताया कि शिवा रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे आया था। इसके बाद शिवा बच्चे को कैंडी दिलाने के बहाने ले गया, लेकिन रात नौ बजे जब वह लौटा तो बच्चा घर में नहीं था। इसके बाद विश्राम ने अपने स्तर पर बच्चे छानबीन की तो दुकानदार ने बताया कि वह यहां आया ही नहीं था।

विश्राम का कहा है कि शिवा उसका मोबाइल भी ले गया था। विश्राम ने कहा कि मंगलवार को शिवा का फोन आया था उसने कहा कि बच्चे मेरे पास है। अगर तीन हजार रुपये नहीं दिए तो बच्चे को मार देगा। इसके बाद विश्राम ने उससे पूछा कि पैसे कहां देने हैं तो उसने कहा कि जल्द ही अपनी लोकेशन बता देगा। इसके बाद शिवा ने फोन काट दिया। मामले की जांच कर रहे एसआई शिमरनजीत सिंह ने बताया कि शिवा ने विश्राम का फोन मंगलवार शाम को बंद किया था। उसकी लास्ट लोकेशन बिहार के मुगल सराय के पास आई थी। उन्होंने कहा कि बच्चे को जल्द ही रिकवर कर लिया जाएगा। पुलिस विभिन्न एंगलों पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed