{"_id":"75bc91f3ed422b9c45c2a160ec36cbff","slug":"3-students-drowned-in-yamuna-river-in-yamunanagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में यमुना में नहाने गए 3 स्टूडेंट्स डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुनानगर में यमुना में नहाने गए 3 स्टूडेंट्स डूबे
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Sat, 11 Apr 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां यमुनानगर में यमुना नदी में नहाने गए 3 स्टूडेंट्स डूब गए। तलाशी अभियान चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सवेरे साढ़े 11 बजे 5 स्टूडेंट्स यमुना नदी में नहाने के लिए गए।
विज्ञापन
उनमें से 3 स्टूडेंट्स नदी के भंवर में फंस गए और डूब गए। दोस्तों को डूबते देख बाकी के दो स्टूडेंट्स ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। डूबने वालों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। यमुनानगर एसपी डॉ. अरूण कुमार और डीसी एचएस फुलिया भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पांचों स्टूडेंट्स दोस्त थे। एक गुरुनानक खालसा कॉलेज का स्टूडेंट था, बाकी 4 एमएन कॉलेज में पढ़ते थे। पांचों बीकॉम फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स थे।