फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 members of the robbery gang arrested in Sonipat

इन बाबाओं से रहें सावधान, भिक्षा मांगने के बहाने 11 जिलों में कर चुके ये वारदात

Thu, 03 Oct 2019 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Oct 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
3 members of the robbery gang arrested in Sonipat
पुलिस गिरफ्त में नकली बाबा - फोटो : अमर उजाला

बाबा का वेश धरकर भिक्षा मांगने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को सीआईए गोहाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। राज्य स्तरीय गिरोह के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी से 11 जिलों में लूट की 32 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी बलेनो गाड़ी में सवार होकर वारदात को अंजाम देने के लिए निकलते थे। 

विज्ञापन


वे राहगीर को भिक्षा मांगने के बहाने रोकते थे और फिर नकदी छीन लेते थे। गिरफ्तार आरोपियों में रेवाड़ी के गांव काहनोरा का रहने वाला कृष्ण नाथ और पानीपत के गांव टिटाना का रहने वाला सुरेंद्र नाथ व सिकंदर नाथ हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


एएसपी उदय सिंह मीणा ने बताया कि 31 अगस्त को गांव माहरा निवासी ओमप्रकाश ने थाना बरोदा में लूटपाट की शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह लकड़ी खरीदने और बेचने का काम करता है। वह अपनी मोपेड पर घर से गोहाना की तरफ आ रहा था। उसने बताया था कि उसके पास करीब 85 हजार रुपये थे, जब वह गोहाना-रोहतक हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज के समीप पहुंचा तो उसके सामने एक सफेद रंग की कार आकर रुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार से भगवा रंग के कपड़े पहने तीन युवक उतरे थे। उनमें से दो ने उसे पकड़ लिया था और एक ने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए थे। बाद में कार में बैठकर भाग गए थे। बरोदा थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में मामले की जांच सीआईए गोहाना पुलिस को सौंपी गई थी। मंगलवार रात को सीआईए स्टाफ गोहाना प्रभारी जलजीत सिंह अपनी टीम के साथ गोहाना बाइपास पर थे। 

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीन युवक बाबा के वेश में बलेनो गाड़ी लेकर लूटपाट का षड्यंत्र बना रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से बलेनो गाड़ी भी बरामद कर ली। आरेपियों ने अपनी पहचान कृष्ण नाथ, सुरेंद्र नाथ और सिकंदर नाथ के रूप में दी। सुरेंद्र नाथ गिरोह का सरगना है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। 

सिसाना के पास डेयरी संचालक से की थी 50 हजार की लूट  
18 फरवरी को रिटायर्ड वीएलडीए करतार सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। सिसाना के पास एक गाड़ी सवार बाबा और चालक ने उसे रोककर नाहरी गांव जाने के लिए रास्ता पूछा था। रास्ता बताने के बाद जब वह चलने लगा तो बाबा ने कहा कि वह दक्षिणा दे जाए।

उसने जेब से पैसे निकाल गड्डी में से 50 रुपए दे दिए। 50 रुपये के नोट को माथे से लगाकर बाबा बोला बच्चा इस राशि से प्रसाद खरीदकर गाय को खिला देना, लेकिन ऐसा करने से उसने मना कर दिया तो बाबा ने उसके हाथ से 50 हजार रुपये की नोटों की गड्डी छीन ली थी और भाग गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपियों ने यह वारदात कुबूली है। 

आरोपियों ने इन प्रमुख वारदातों को कुबूला

पानीपत में की नौ वारदातें 

  • पानीपत बाइपास पर तीन माह पहले ट्रैक्टर चालक से 5000 रुपये लूटे।
  • मतलौड़ा के पास बाइक सवार से 5500 रुपये लूटे। 
  • मतलौड़ा के पास स्कूटी सवार से 7500 रुपये लूटे। 
  • पानीपत बाइपास पर नहर के पास कैंटर चालक से 6500 रुपये लूटे। 
  • पानीपत शहर में बाइक सवार से 3500 रुपये लूटे। 
  • पानीपत-सनौली बाईपास पर टूल वाले से 4000 रुपये लूटे। 
  • पानीपत बाइपास पर सिवाह गांव के पास बाइक सवार से 5500 रुपये लूटे। 
  • पानीपत इसराना रोड पुलिस पर बाइक सवार से 5500 रुपये लूटे। 
  • इसराना के पास बाइक वाले से 6000 रुपये लूटे। 

रोहतक में की सात वारदातें  

  • रोहतक जींद बाइपास पर बाइक वाले से 5500 रुपये लूटे। 
  • कंसाला के पास साइकिल सवार से 14000 रुपये लूटे। 
  • करोंथा माइनर के पास बाइक सवार से 3700 रुपये लूटे। 
  • रोहतक दिल्ली बाइपास पर ट्रक चालक से 8000 रुपये लूटे। 
  • सुनारिया गांव के पास से बाइक सवार से 13000 रुपये लूटे। 
  • सांपला के पास टेंपो वाले से 13000 रुपये लूटे। 
  • सांपला के पास बाइक सवार से 7000 रुपये लूटे। 

जींद में चार वारदातें  

  • गांव बूढ़ाखेड़ा के पास बाइक सवार से 10000 रुपये लूटे। 
  • पिंडारा गांव के पास बाइक सवार से 7000 रुपये लूटे। 
  • जींद कैथल रोड बाइपास पर बाइक सवार से 20000 रुपये लूटे। 
  • सफीदों असंध रोड पर साइकिल सवार से 20000 रुपये लूटे। 

करनाल में कीं ये वारदातें  

  • घरौंडा के पास जीटी रोड पर बाइक सवार से 23000 रुपये लूटे। 
  • नीलोखेड़ी में डांड रोड पर बाइक सवार से 7000 रुपये लूटे। 
  • करनाल निसिंग रोड पर बाइक सवार से 3000 रुपये लूटे। 
  • असंध बाइपास पर कार सवार से 25000 रुपये लूटे। 

कुरुक्षेत्र में कीं ये वारदात  
  • शाहबाद-अंबाला रोड पर टेंपो चालक से 11500 रुपये लूटे। 
  • कुरुक्षेत्र शाहबाद रोड से कार सवार 7000 रुपये लूटे। 
इन जिला क्षेत्रों में भी की लूट 
  • झज्जर से बेरी रोड पर पैदल राहगीर से 4800 रुपये लूटे। 
  • झज्जर बाइपास पर खच्चर रेहड़ी वाले से 5000 रुपये लूटे। 
  • रेवाड़ी में बाइपास पर बाइक सवार से 7000 रुपये लूटे। 
  • हांसी मैन रोड पर साइकिल सवार से 8000 रुपये लूटे। 
  • हिसार बाइपास पर बाइक सवार से 9000 रुपये लूटे। 
  • कैथल मैन रोड पर बाइक सवार से 9000 रुपये लूटे। 
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम  
आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वे बाबा के वेश में सड़क पर रास्ता पूछने के बहाने वाहनों को रोकते थे। रास्ता पूछने के बाद भिक्षा देने को कहते थे, जब व्यक्ति भिक्षा देने के लिए पैसे निकलता तो उसे दबोच कर उससे नकदी छीन लेते थे। 

अन्य वारदातों का भी लगाया जाएगा पता 
बाबा के वेश में लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को काबू किया है। उसने लूटपाट की 32 वारदातें सुलझी हैं। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य वारदातों का पता लगाया जा रहा है।  -उदय सिंह मीणा, एएसपी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed