फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3 Arrest including Girl in Young Man Suicide Case

प्यार में धोखा, धमकियां और नतीजा सुसाइड

Thu, 26 Jun 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
3 Arrest including Girl in Young Man Suicide Case

प्यार में धोखा और धमकियां मिलने से परेशान होकर मनोज को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली युवती समेत तीन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर 23 निवासी युवती संगीता, नीरज और बुडै़ल के संग्राम के रुप में हुई। तीनों ही मनोज के साथ सेक्टर-29 के इंस्टीट्यूट में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कर रहे थे। पुलिस पकड़ी गई युवती और दोनों युवकों को वीरवार जिला अदालत में पेश करेंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मनोज संगीता के साथ प्यार करता था। इस दौरान संगीता के साथ फोन पर बात करते हुए संग्राम ने पकड़ लिया था और उसे बार-बार धमकी दे रहा था। संग्राम ने कहा था कि वह संगीता का पांच साल पुराना बॉयफ्रेंड है। उन्होंने बताया कि संग्राम और उसका दोस्त नीरज काफी दिनों से मनोज को धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा
कालोनी नं चार निवासी मनोज की मौत केबाद उसके पिता सूरजभान समेत अन्य लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर बुधवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद पुलिस हरकत में आई और एक-एक कर पुलिस ने तीनों को दबोचा। जिस समय पुलिस संग्राम और नीरज को पुलिस स्टेशन में लेकर जाने लगे तो बाहर खड़े लोगों ने युवकों को पीटना शुरू कर दिया। संग्राम और नीरज को बचाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया।
 
यह था मामला
कालोनी नंबर चार निवासी मनोज कुमार ने सोमवार दोपहर को अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। मुंह से झाग आते देख परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जीएमसीएच-32 में दाखिल कराया। मंगलवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेवार संगीता, संग्राम और नीरज को ठहराया था।
 
मनोज को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली युवती समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को वीरवार जिला अदालत में पेश करेगी।
अंजिता चेंपियाल , डीएसपी ईस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed