{"_id":"577fee0b4f1c1b62437f9a29","slug":"3-2-kg-of-opium-seized-in-the-truck-between-the-pulses-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में दालों के बीच से 3.2 किलो अफीम बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में दालों के बीच से 3.2 किलो अफीम बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 41 फर्नीचर मार्केट के पास से गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दालों के बीच में अफीम छुपा कर ले जा रहे ट्रक ड्राइवर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सेक्टर 41 फर्नीचर मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एनसीबी ने 3.2 किलो अफीम बरामद की है।
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि मोगा निवासी लखविंद्र सिंह को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके ट्रक से 3.2 किलो अफीम बरामद हुई है। एनसीबी ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने सेक्टर 41 में फर्नीचर मार्केट के समीप नाका लगाया था। लखविंद्र के ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमे मसूर की दालों के बीच में एक पैकेट मिला जिसमें अफीम थी।
मध्यप्रदेश से लाया था अफीम: एनसीबी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अफीम मध्य प्रदेश के नीमच से लेकर चला था। ट्रक 28 टन मसूर की दाल भरी हुई थी। आरोपी ने उसी के बीच में अफीम की खेप छुपा रखी थी।
विज्ञापन
एनसीबी का कहना है कि आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी पिछले छह महीनों से कर रहा था। वह मध्यप्रदेश से मादक पदार्थ लाकर पंजाब के लुधियाना और मोगा में छोटे तस्करों को देता था। एनसीबी आरोपी लखविंद्र को शनिवार को जिला अदालत में पेश करेगी।