{"_id":"5884a5be4f1c1b9a25f00528","slug":"28-years-old-boy-dead-body-found-hanged-on-tree-at-btala-wife-said-husband-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला 28 साल के युवक का शव, पत्नी बोली हत्या की गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला 28 साल के युवक का शव, पत्नी बोली हत्या की गई
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Sun, 22 Jan 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशे से ड्राइवर 28 साल के युवक का शव पेड़ से लटका हुआ लोगों ने देखा तो हैरान रह गए। पत्नी ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना पंजाब के बटाला की है। गांव शेखूपरा के पास एक पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। थाना सदर पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के परिवार वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कत्ल का मामला दर्ज करने की मांग की है।
मृतक की पहचान तरुणजीत सिंह (28) वासी गांव रूपोवाली के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंचे और सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक के परिवारों वालों से इस मामले से संबंधित पूछताछ की। पारिवारिक सदस्यों का कहना था कि शनिवार तरुणजीत सिंह अपने काम पर गया। शनिवार दोपहर तक उसका फोन आता रहा। देर शाम को कोई फोन नहीं आया। काल करने न किसी का फोन उठाया।
तरुणजीत सिंह पेशे से एक ड्राइवर था। सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर और साली पलविंदर कौर वासी कलेर कलां ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार को उसकी बात तरुणदीप से हुई थी। रविवार को सुबह पुलिस ने उसे तरूणदीप के बारे हुई घटना के बारे में सूचित किया। पलविंदर कौर ने रोष प्रगट करते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें घटनास्थल के बजाए सिविल अस्पताल बटाला पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल पर पारिवारिक सदस्यों को बुलाना चाहिए था। वहीं मृतक के ताया मनमोहन सिंह ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि पुलिस 174 की कार्रवाई करने की बजाए कत्ल का मामला दर्ज करे। इस संबंध में पुलिस थाना सदर बटाला के एसएचओ नीरज कुमार ने बताया मृतक के चाचा बलविंदर सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।