{"_id":"6345cf457516806dc37a9105","slug":"28-year-old-youth-died-of-drug-overdose-in-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mansa News: चिट्टे की ओवरडोज से युवा पंच की मौत, परिजनों का आरोप- गांव में खुलेआम बिकता है नशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mansa News: चिट्टे की ओवरडोज से युवा पंच की मौत, परिजनों का आरोप- गांव में खुलेआम बिकता है नशा
Wed, 12 Oct 2022 01:48 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:48 AM IST
सार
थाना सदर मानसा की पुलिस ने चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सदर मानसा के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि नौजवान जगदीप सिंह की मौत के मामले में मूंगी सिंह समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसा के गांव नंगल कलां में युवा पंच की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई है। सदर पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसे लेकर मृतक नौजवान के पारिवारिक सदस्यों व ग्रामीणों ने रमदित्तेवाला चौक पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि गांव के कुछ व्यक्ति नशा बेचते हैं लेकिन उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही। इस कारण नौजवान पंच जगदीप सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार गांव नंगल कलां के पंच जगदीप सिंह मंगा (28) का शव गांव में ही निर्माणाधीन एक कोठी के पीछे मिला। मौके पर कुछ टीके व सिरिंज भी मिली हैं। जगदीप सिंह के पिता तेजा सिंह व अन्य गांववासियों का कहना है कि जगदीप की मौत चिट्टे की ओवरडोज से हुई है, क्योंकि गांव के कुछ व्यक्ति खुलेआम नशा बेचते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाए कि नशा बेचने वाले व्यक्ति पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं लेकिन उन्हें पुलिस व कानून का कोई डर नहीं है। उनकी मांग पर थाना सदर मानसा की पुलिस ने चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सदर मानसा के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि नौजवान जगदीप सिंह की मौत के मामले में मूंगी सिंह समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन