{"_id":"60d6502c8ee8115abc64c836","slug":"28-year-old-football-coach-commits-suicide-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी के खेल में मात खा गया कोच: बच्चों को फुटबाल सिखाने वाले सविंदर ने दी जान, लिखा- 'माता-पिता पर कब तक बना रहूंगा बोझ'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिंदगी के खेल में मात खा गया कोच: बच्चों को फुटबाल सिखाने वाले सविंदर ने दी जान, लिखा- 'माता-पिता पर कब तक बना रहूंगा बोझ'
Sat, 26 Jun 2021 03:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 26 Jun 2021 03:39 AM IST
सार
चंडीगढ़ के मलोया गांव में खुदकुशी का एक मामला सामने आया है। बच्चों को फुटबाल की ट्रेनिंग देने वाले 28 वर्षीय कोच ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में उसने अपने आपको मौत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के अलग-अलग कॉलोनियों में बच्चे को फुटबाल की कोचिंग देने वाले 28 वर्षीय कोच सविंदर ने मलोया स्थित अपने घर में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस की जांच में घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें लिखा है कि ‘वह अपनी मौत का खुद जिम्मेवार है, जिंदगी में वो मुकाम हासिल नहीं कर सका जिसकी जरूरत थी, कब तक मां-पिता पर बोझ बनकर जीऊंगा, जो मैंने किया, मेरी तरह कोई बच्चा इस कदम को न उठाए’।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि मलोया गांव स्थित मकान नंबर 196/2 में युवक ने फंदा लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर जीएमएसएच- 16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक का नाम सविंदर है और वह शहर के अलग-अलग कॉलोनियों में बच्चों को फुटबाल की ट्रेनिंग देता था।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम सविंदर कमरे में अकेला था, इस दौरान उसकी मां ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से किसी तरह दरवाजे को खोला गया तो सविंदर कमरे में पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
घर का इकलौता चिराग था सविंदर
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि सविंदर के पिता मोहाली के एक निजी कंपनी में काम करते हैं जबकि सविंदर ने मोहाली के जुझार नगर में छह महीने से सजावट की दुकान खोल रखी थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो गई है। मलोया के घर में सविंदर अपने माता-पिता के साथ रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस को आशंका.. आर्थिक तंगी से परेशान होकर लगाया फंदा
पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपने माता-पिता से बेहद प्यार करता है लेकिन तंगी की वजह से वह अपनी जिंदगी में मुकाम हासिल नहीं कर सका है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि सविंदर ने आर्थिक तंगी के कारण जीवन लीला समाप्त की है। मामले में 174 सीआरपीसी के तहत छानबीन में जुट गई है।