फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   28 lakhs Swindle for police recruitment

पुलिस भर्ती के नाम पर युवकों से ठगे 28 लाख

Wed, 03 Sep 2014 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Sep 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
28 lakhs Swindle for police recruitment

पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के लिए गुरदासपुर के चार युवकों से उनकी रिश्तेदार सेक्टर 38 निवासी मामी ने 28 लाख रुपये ठग लिए। युवकों को विश्वास दिलाने के लिए मामी ने पंजाब के डिप्टी सीएम के पीए से मुलाकात भी करवाई।

विज्ञापन


पीए ने युवकों को आश्वासन दिया कि भर्ती में उनका नाम आ जाएगा। रुपये देने केबाद युवकों को न तो नौकरी मिली और न ही रुपये वापिस मिले। परेशान होकर युवकों ने मामले की शिकायत पंजाब पुलिस केईओ विंग आईजी और चंडीगढ़ केएसएसपी सुखचैन सिंह गिल को धोखाधड़ी की शिकायत दी। जिसकी जांच सेक्टर 3 थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


गुरदासपुर केगांव भैनी मीलवां निवासी विवेक कुमार ने सेक्टर 27 में प्रेस कांफ्रेस कर आरोप लगाए कि मार्च 2010 को उसने और रिश्तेदार लवन कुमार, गुरपिंद्र सिंह और मनदीप सिंह ने कांस्टेबल भर्ती होने के लिए पंजाब पुलिस में आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सेक्टर 38 निवासी मामी मीना ने उन्हें बताया कि उसकी पहुंच पंजाब के डिप्टी सीएम तक है। उनके पीए हरीश दत्त उनकेघर पर आता जाता है। वह उन्हें भर्ती करवा देगी। भर्ती होने के लिए हर युवक को सात-सात लाख रुपये देने होगें।


भर्ती होने के लालच में उन्होंने 28 लाख रुपये और सर्टिफिकेट मामी, मीना शर्मा, उनकी पति रमन कुमार और पीए बताने वाले हरीश दत्त को दिए। लिस्ट में नाम न आने पर मामी उन्हें सेक्टर 9 स्थित कोठी पर ले गई और वहां पीए से मुलाकात करवाई।

पीए हरीश दत्त ने कहा कि अगली लिस्ट में नाम आ जाएगा। लवन कुमार ने आरोप लगाया कि कई बार फोन किया लेकिन अब रुपये लेने केबाद तीनों ने उनके फोन नहीं उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed