{"_id":"647399110fe2ece3380a7165","slug":"27-year-old-youth-commits-suicide-in-bathinda-of-punjab-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: महिला से थे संबंध, विवाद होने पर युवक को बेटे के साथ मिल पीटा, नौजवान ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: महिला से थे संबंध, विवाद होने पर युवक को बेटे के साथ मिल पीटा, नौजवान ने लगाई फांसी
Sun, 28 May 2023 11:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 May 2023 11:44 PM IST
सार
थाना नथाना पुलिस को दी शिकायत में धीरा सिंह निवासी गांव भुच्चो कलां ने बताया कि 27 मई को उसका 27 वर्षीय बेटा वरसनूर सिंह के साथ आरोपी महिला और उसके बेटे ने मारपीट की। इसके बाद बेटे ने घर पर लोहे के ग्रिल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में एक 27 वर्षीय युवक ने लोहे की ग्रिल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक मारपीट से नाराज था। मामले में थाना नथाना पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि एफआईआर में दर्ज इस कहानी पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
थाना नथाना पुलिस को दी शिकायत में धीरा सिंह निवासी गांव भुच्चो कलां ने बताया कि 27 मई को उसका 27 वर्षीय बेटा वरसनूर सिंह के साथ आरोपी महिला और उसके बेटे ने मारपीट की। इसके बाद बेटे ने घर पर लोहे के ग्रिल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार उसके बेटे वरसनूर सिंह के आरोपी महिला से संबंध थे। मगर दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद से आरोपी महिला उसके बेटे को परेशान कर रही थी और उस पर केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। इसके चलते 27 मई को बेटा बात करने महिला के पास गया लेकिन महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसे पीटा। इससे झुब्ध होकर बेटे ने फंदा लगा अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी महिला और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन