फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 year old girl commits suicide in Mohali

Mohali News: प्यार में मिला धोखा नहीं हुआ बर्दाश्त, फंदे पर झूली 26 वर्षीय युवती, पिता ने जताया ये शक

Fri, 10 Mar 2023 02:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Mar 2023 02:08 AM IST
सार

जसवीर कौर के पिता बलदेव सिंह ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसे किसी ने मारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के आत्महत्या करने का पता चलने पर वह मोहाली पहुंचे तो पुलिस के सामने देखा कि जिस पंखे पर उसके लटकने की बात कही गई है, वह पूरी तरह सही सलामत है।

विज्ञापन
26 year old girl commits suicide in Mohali
जसवीर कौर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली में एक युवती ने प्यार में धोखा मिलने पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना फेज-8 की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गैवी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में कमलदीप सिंह निवासी बरनाला ने बताया कि उसकी बड़ी बहन जसवीर कौर (26) करीब दस साल से मोहाली में रह रही थी। वह ब्यूटी पार्लर और शूटिंग का काम करती थी। छह मार्च को दोपहर करीब सवा तीन बजे जसवीर की सहेलियों का फोन आया कि जसवीर बीमार है और उसे वे फेज-6 स्थित अस्पताल लेकर जा रही हैं। कुछ समय बाद पता चला कि जसवीर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन


वहीं उन्हें उनकी बुआ की लड़की कृष्णा ने बताया कि उसे सुबह जसवीर का फोन आया था और वह कह रही थी कि गैवी ने उसके साथ प्यार में धोखा किया है। उसने अब तक शादी करने का आश्वासन देकर उसे कहीं और भी शादी नहीं करने दी। वहीं अब जब उसे शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इससे वह परेशान है। इसके कुछ देर बाद उसे पता चला कि जसवीर कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पिता का आरोप- बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसे मारा गया
जसवीर कौर के पिता बलदेव सिंह ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उसे किसी ने मारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के आत्महत्या करने का पता चलने पर वह मोहाली पहुंचे तो पुलिस के सामने देखा कि जिस पंखे पर उसके लटकने की बात कही गई है, वह पूरी तरह सही सलामत है। अगर बेटी ने उस पंखे पर फंदा लगाया होता तो उसकी पंखुडी मुड़ गई होती और पंखे पर लगी धूल भी नीचे गिरी होती लेकिन यहां न तो पंखे की पंखुड़ी मुड़ी है और न ही उस पर लगी धूल नीचे गिरी। इतना ही नहीं, उसकी सहेलियों ने कहा था कि उसने कमरे की कुंडी लगाकर फंदा लगाया है। लेकिन कमरे की कुंडी बिल्कुल सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

युवती के आत्महत्या करने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया था। युवती ने जिस कमरे में फंदा लगाया, उसके साथ वाले कमरे में से किसी तरह उसकी सहेलियों ने आकर दरवाजा खोला और लड़की को फंदे से उतारकर फेज-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। इस मामले की जांच चल रही है और जो भी आरोपी होगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। - भूपिंदर सिंह, पुलिस जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed