{"_id":"307b7cf79f45b1136d5b09dce1317e24","slug":"25-years-old-young-man-murdered-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में सर्विस सेंटर के बाहर युवक का मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली में सर्विस सेंटर के बाहर युवक का मर्डर
टीम डिजीटल/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 08 Jul 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली से बड़ी खबर आ रही है। यहां फेज 11 के पास बने सर्विस सेंटर के बाहर युवक का मर्डर हो गया है। युवक ने अभी कुछ देर पहले पीजीआई में दम तोड़ा है।
विज्ञापन
उसे देर रात ही जीएमसीएच-32 से पीजीआई रेफर किया गया था। हमलावरों की संख्या 8-10 बताई जा रही है, जोकि दो गाड़ियों में आए थे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि गांव स्याऊं निवासी 25 वर्षीय युवक गुरजंट सिंह बीती रात सर्विस स्टेशन के बाहर दोस्तों के साथ बैठा था बैठा था। अचानक दो गाड़ियों में आए अज्ञात युवकों ने गुरजंट पर धावा बोल दिया। मारपीट के बाद उन्होंने गुरजंट पर तेजधार हथियारों से 25 से 30 वार किए और भाग गए। घायल अवस्था में गुरजंट सिंह को पहले जीएमसीएच-32 लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पीजीआई में आज सुबह इलाज के दौरान गुरजंट सिंह की मौत हो गई। हत्या के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।