फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   23 Year Old Student Missing In Panipat Of Haryana

छात्र ने फोन पर दोस्त से कहा- सब बर्बाद हो गया और काट दी कॉल, नहर में छलांग लगाने का शक

Tue, 05 Jan 2021 02:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jan 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
23 Year Old Student Missing In Panipat Of Haryana
लापता मोहित। - फोटो : अमर उजाला

ट्यूशन पर गए यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रहे छात्र द्वारा दिल्ली समानंतर नहर में छलांग लगाने का शक जताया जा रहा है। इस दौरान उसने अपने दोस्त से फोन पर बात करने के दौरान कहा था कि उसकी जिंदगी खराब हो चुकी है। सब कुछ खत्म हो गया है।

विज्ञापन


रविवार सुबह नहर के किनारे छात्र की बाइक, बैग और मोबाइल मिला है। उक्त छात्र माता-पिता का इकलौता बेटा है। अब असंध नाका चौकी पुलिस गोताखोरों की मदद से छात्र की नहर में तलाश कर रही है। अब तक उसका सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन


दुष्यंत नगर निवासी राकेश सिंह ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर में नौकरी करते हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा मोहित (23) दिल्ली में राव इंस्टीट्यूट में आठ माह से यूपीएससी की कोचिंग ले रहा था, अब कोचिंग का एक माह ही बचा था। वह कुछ दिन से घर पर ही था और यहां पर गणित का ट्यूशन ले रहा था। उसने एक साल पहले कुरुक्षेत्र के आईटीएम इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट से बीटेक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित शाम को ट्यूशन के लिए निकला था। जब वह रात 9 बजे तक घर नहीं लौटा तो उसकी मां रजनी ने उसे कॉल की। पहले तीन बार उसने कॉल नहीं उठाई। मां रजनी ने बताया कि चौथी बार जब मोहित ने फोन उठाया तो वह बहुत घबराया हुआ था। मोहित ने कहा कि वह पांच मिनट में घर आ जाएगा लेकिन रात को 10 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसके दोस्त अजय को कॉल की। 

अजय ने भी उसे तीन बार कॉल की चौथी बार कॉल करने पर मोहित ने अजय को कहा कि उसका सब कुछ खत्म हो गया है। वह बर्बाद हो गया है। अब उसकी जिंदगी में कुछ नहीं बचा, वह फोन पर रो रहा था। मोहित ने अजय को बताया कि वह यमुना नदी पर है। इसके बाद उसने कॉल काट दी। 

रविवार सुबह साढ़े 10 बजे असंध नाका पुलिस ने मोहित के पिता राकेश को कॉल कर बताया कि उनके बेटे की बाइक, मोबाइल और बैग दिल्ली समानंतर नहर के किनारे शनि मंदिर के पास पड़ा है। परिजन इस सूचना पर नहर पर पहुंचे। उन्होंने सामान की पहचान की। मोहित के पिता ने पुलिस से संदेह जताया है कि बेटे के इस कदम की वजह किसी से प्रेम हो सकता है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अब तक मोहित के बारे में सुराग नहीं लगा है। उसकी बाइक, बैग व मोबाइल मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैसी परिजनों की ओर से शिकायत मिलेगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - अतर सिंह, प्रभारी असंध नाका चौकी पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed